Happy New Year 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: नए साल 2023 के आगमन को 24 घंटे से भी कम समय है। साल के आखिरी दिन लोग इसके स्वागत में पलकें बिछाए बैठे हैं। नववर्ष हर व्यक्ति के लिए नई खुशियों के साथ नया मौका लेकर आता है। सभी लोगों के लिए नया साल जश्न का विषय होता है। दुनिया भर में नए साल का जश्न खुशनुमा अंदाज में मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोग अपनी गलतियों से सबक लेकर नए सफर का आगाज करते हैं। नववर्ष का स्वागत लोग एक-दूसरे को बधाई दे कर करते हैं। आप भी New Year 2023 Wishes देकर अपनों का दिल खुश कर सकते हैं। न्यू ईयर शायरी (New Year Shayari) नए साल के मौके पर मुबारकबाद देने का एक शानदार तरीका है जिसमें कम शब्दों में ही आप अपनी बात और संदेश को अपनों तक पहुंचा पाते हैं।
Happy New Year 2023 Wishes Hindi Shayari:
आज इक और बरस बीत गया उस के बग़ैर
जिस के होते हुए होते थे जमाने मेरे
(अहमद फराज)
इक साल गया इक साल नया है आने को
पर वक़्त का अब भी होश नहीं दीवाने को
(इब्न-ए-इंशा)
इक अजनबी के हाथ में दे कर हमारा हाथ
लो साथ छोड़ने लगा आख़िर ये साल भी
(हफीज मेरठी)
फिर नए साल की सरहद पे खड़े हैं हम लोग
राख हो जाएगा ये साल भी हैरत कैसी
(अजीज नबील)
ये एक लम्हा जिसे हम नया समझते हैं
खुदा करे कि नए मौसमों के साथ आए
साल-ए-नौ आता है तो महफ़ूज़ कर लेता हूं मैं
कुछ पुराने से कैलन्डर ज़ेहन की दीवार पर
(आजाद गुलाटी)

Happy New Year 2023 Poems
नए साल की बधाई, भेजें ये मैसेज और शायरी
उम्र का एक और साल गया
वक्त फिर हम पे ख़ाक डाल गया
(शकील जमाली)
एक पत्ता शजर-ए-उम्र से लो और गिरा
लोग कहते हैं मुबारक हो नया साल तुम्हें
तू नया है तो दिखा सुब्ह नई शाम नई
वर्ना इन आंखों ने देखे हैं नए साल कई
(फैज लुधियानवी)

Happy New Year 2023 Wishes
बहार-ए-हुस्न ये दो दिन की चांदनी है हुज़ूर
जो बात अब की बरस है वो पार साल नहीं
(लाला माधव राम जौहर)
पलट सी गई है जमाने की काया
नया साल आया नया साल आया
(अख्तर शीरानी)
ये साल भी उदासियां दे कर चला गया
तुम से मिले बगैर दिसंबर चला गया।
नए साल में पिछली नफ़रत भुला दें
चलो अपनी दुनिया को जन्नत बना दें।
मुबारक मुबारक नया साल आया
खुशी का समां सारी दुनिया पे छाया।
