लाइफस्टाइल

Happy New Year 2023 Resolution: न्यू ईयर पर खुद से करें यह वादे, इन रेजोल्यूशन आइडियाज से लाएं बदलाव

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 31, 2022, 09:18 AM IST

Happy New Year 2023 Resolution Wishes Quotes: नए साल का आगाज हो रहा है। वर्ष 2022 अलविदा कह कर 2023 का आगमन हो रहा है। इस अवसर पर खुद से कुछ वादे करिए और उन्हें निभाइये। ये वादे आपकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।

Image

Happy New Year 2023 Resolution: न्यू ईयर पर खुद से करें यह वादे, इन रेजोल्यूशन आइडियाज से लाएं बदलाव

Happy New Year 2023 Resolution Quotes: हर वर्ष लोग उत्साह और उमंग के साथ नववर्ष का स्वागत करते हैं और न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेते हैं। अगर आप भी न्यू ईयर रेजोल्यूशन लेकर वर्ष 2023 को अपने लिए खास और बेहतरीन बनाना चाहते हैं तो यहां कुछ बेस्ट न्यू ईयर रेजोल्यूशन आइडियाज और कोट्स दिए गए हैं (Happy New Year 2023 Resolution Quotes and Ideas)। नए वर्ष के शुरुआत के साथ लोग अपने जीवन में भी नई और अच्छी आदतों की पहल करते हैं। इस अवसर पर खुद से कुछ वादे करिए और उन्हें निभाइये। ये वादे आपकी जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे।

न्यू ईयर रेजोल्यूशन के बेस्ट आईडियाज (New Resolution Ideas)

बचत करने का लें संकल्प

नए वर्ष के साथ खुद से यह वादा करें कि आप इस साल अपने खर्चे का ध्यान रखेंगे और बचत करेंगे। वर्ष 2022 में अगर आपने बेमतलब के खर्चे किए हैं तो वर्ष 2023 आपको संभलने का एक और मौका दे रहा है।

सेहत का रखें ख्याल

नए वर्ष के साथ अपना डाइट मेंटेन करें और अपने रूटीन में वॉक, योग, प्राणायाम या एक्सरसाइज जरूर शामिल करें। बीते कुछ वर्षों में यह सीख मिली कि स्वास्थ्य से बढ़कर कुछ भी नहीं है। वर्ष 2023 की शुरुआत में यह संकल्प लें कि नए साल के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखेंगे।

पर्सनालिटी ग्रूमिंग

वर्ष 2023 में अपने पर्सनालिटी को और आकर्षक बनाने के लिए सही कदम उठाएं। अगर आप अपना वजन घटाना चाहते हैं या कोई नई चीज सीखना चाहते हैं तो खुद से यह वादा जरूर करें।

किताबों से दोस्ती

कहा जाता है कि किताबें इंसान की सबसे अच्छी दोस्त होती हैं। किताबें व्यक्ति को हर पल गाइड करती हैं और एक गुरु की तरह मार्गदर्शन प्रदान करती हैं। वर्ष 2023 में आप यह प्रण लें कि इस वर्ष आप किताबों को समय देंगे और अच्छे विचार ग्रहण करेंगे।

रिलेशनशिप गोल

अगर रिलेशनशिप को लेकर पिछले वर्ष की कुछ बुरी और कड़वी यादें हैं तो उन्हें भूल कर नए वर्ष के साथ अपने रिश्ते में भी नयापन लाएं। अगर आपके रिश्ते अपने प्रियजनों के साथ ठीक नहीं हैं तो वर्ष 2023 में इन्हें बेहतर बनाने का रेजोल्यूशन लें।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article