लाइफस्टाइल

Happy New Year Wishes to Employees: नए साल पर ऑफिस के साथियों को करें विश, इन मैसेज से दें मुबारकबाद

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Dec 31, 2022, 06:11 AM IST

Happy New Year 2023 Wishes to Employees: नए साल आने वाला है। ऐसे में दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच अपने ऑफिस के साथियों को नए साल की शुभकामनाएं देना न भूलें। आप इन मैसेज के जरिए अपने बॉस और ऑफिस के लोगों को हैप्पी न्यू ईयर 2023 विश कर सकते हैं।

Image

हैप्पी न्यू ईयर 2023

Photo : iStock

Happy New Year 2023 Wishes to Employees: नए साल का आगाज होने वाला है। इसी के साथ ही आपके फोन पर दोस्तों, रिश्तेदारों और जान पहचान वालों के मैसेज का तांता लगने वाला है। नए साल के जश्न और उत्साह के बीच आप अपने साथी कर्मचारियों को हैप्पी न्यू ईयर 2023 विश करना न भूलें।

अगर आप अपने बॉस और ऑफिस के साथियों को वही घिसे - पिटे और पुराने मैसेज भेजने से बचना चाहते हैं तो यहां हम आपके लिए नए साल के लिए कुछ खास विशेज और कोट्स लेकर आए हैं, जिसे भेज कर आप अपने ऑफिस के साथियों को इम्प्रेस कर सकते हैं।

नए साल के इस अवसर पर इन खास मैसेज के जरिए शुभकामनाएं दे सकते हैं।

1. स्वर्णिम बने भविष्य आपका

जीवन हो सुगम-सफल

एक नया संकल्प लेकर आप

नव वर्ष को बनाए उज्जवल ।

नए साल की ढे़र सारी बधाई

2. नए वर्ष का ये प्रभात,

बस खुशियां ही खुशियां लाये,

मिट जाये सब मन के अँधेरे, हर पल बस रोशन हो जाए।

HAPPY NEW YEAR 2023

3. नए रंग हों नई उमंगें, आंखों में उल्लास नया

नए गगन को छू लेने का मन में हो विश्वास नया।

नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।

4. एक खूबसूरती, एक ताजगी,

एक सपना, एक सच्चाई

एक कल्पना, एक एहसास,

एक आस्था, एक विश्वास

यही है एक अच्छे साल की शुरुआत

HAPPY NEW YEAR 2023

Happy New Year 2023

Happy New Year 2023

5. दुआ है की कामयाबी के हर शिखर पे आपका नाम होगा,

आपके हर कदम पर दुनिया का सलाम होगा

हिम्मत से मुश्किलों का सामना करना हमारी दुआ है,

की वक़्त भी एक दिन आपका गुलाम होगा।

HAPPY NEW YEAR 2023

Happy New Year 2023

Happy New Year 2023

6. नया सवेरा आया नई किरण के साथ

नया दिन आया प्यारी मुस्कान के साथ

आपको नया साल 2023 मुबारक हो ।

मेरी ढेरों शुभकामनाओं के साथ।

HAPPY NEW YEAR 2023

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article