लाइफस्टाइल

Happy Navratri 2024 Wishes Quotes: इन 10 मैसेज, कोट्स, विशेज के जरिए भक्तों को दें चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं, भेजें ये GIF, Status, Videos

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 9, 2024, 05:35 AM IST

Happy Navratri 2024 Wishes Quotes, Images, Status in Hindi: चैत्र नवरात्रि के मौके पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, करीबियों को त्योहार की बधाई देने के लिए भेजें ये शुभकामना संदेश। यहां देखें नवरात्रि फोटोज, वीडियोज, कोट्स।

Image

Navratri Wishes in Hindi

Happy Navratri 2024 Wishes Quotes, Images, Status in Hindi: अप्रैल महीने में पड़ने वाली नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल यानी आज से शुरू है जो 17 अप्रैल को खत्म होगा। ये हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में एक माना जाता है। इस नवरात्रि को भी लोग सच्ची श्रद्धा और निष्ठा के साथ सेलिब्रेट करते हैं। नौ दिनों तक लोग उपवास करते हैं और साथ ही तरह तरह के पकवान पकाते हैं। चैत्र नवरात्रि के नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की जाती है। इस खास मौके पर लोग मैसेज, कोट्स, फोटोज, वीडियोज शेयर कर शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनों को माता के आगमन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये कोट्स, विशेज, शायरी भेज सकते हैं। यहां देखें चैत्र नवरात्रि के बधाई संदेश।

Happy Navratri 2024 Wishes Quotes Images, Status in Hindi

1. मां तू ही नारायणी, तू ही करता-धरता,

तेरे बिना क्या होता अपना,

अपनी चमक से खुशियों से भर दे संसार,

पहले न सही इस बार देदे अपना पूरा आर्शिवाद,

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Navratri hindi Wishes

Navratri hindi Wishes

2. न - नई चेतना देने वाली,

व - भक्त को वरदान देने वाली,

रा - मां जो दिन-रात भक्तों के लिए तैयार रहती है,

त्रि - त्रिकाल की रक्षा करने वाली,

देवी के सभी रूपों का आप पर बना रहे आर्शिवाद,

इसलिए इस नवरात्रि आपको भेज रहे हैं, सबसे पहले बधाई संदेश।

3. हो जाओ तैयार, मेरी मां दुर्गा आई है,

सजा लो दरबार मेरी मां वैष्णो आई हैं,

शेर पर सवार हो कर मेरी मां जगदम्बा आई है,

सबके दु:खों को हरने मेरी मां काली आई हैं।

Navratri Wishes

Navratri Wishes

4. अधर्म का नाश कर, धर्म की तू रक्षा कर,

अनाथों का कर पालनहार,

भक्तों की सुन पुकार,

तेरे बिना नहीं है ये जीवन,

क्योंकि तेरा ही तो पूरे साल रहता है इंतजार,

सभी भक्तों को शुभ नवरात्रि।

5. संकट हारी, मंगल कारी,

ऐ भवानी कृपा करो,

नंगे पांव खड़े हैं आपके द्वार,

हर मनोकामना कर दो पूरी हमारी,

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. आपके सभी काम पूरे हों,

कोई भी सपना अधूरा न रहे,

आपका जीवन धन और प्रेम से भरपूर हो,

इस नवरात्रि आपके घर में देवी का आगमन हो,

Happy Navratri 2024

Chaitra Navratri 2024

Chaitra Navratri 2024

7. हर्षोल्लास का उत्सव है, नवरात्रि,

चेतना का स्वरूप है, नवरात्रि,

भक्तों का आनंद है नवरात्रि,

सभी भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएं,

मां आपको सभी सुख और शांति प्रदान करें।

8- 9 दीप जलें, 9 फूल खिलें,

हर दिन मां का आशिर्वाद मिलें,

इस नवरात्री आपको वो सब मिलें,

जो आपका दिल चाहता है,

Happy Navratri 2024

9. भवानी आप पर कृपा करें, दुर्गा आपकी सहायता करें,

शेरावाली हर संकट में आपका साथ देंगी,

सभी भक्तों को नवरात्रि की शुभकामनाएं।

chaitra Navratri wishes in hindi

chaitra Navratri wishes in hindi

10. एक बार फिर लाल रंग से सजा है मेरी मां का दरबार,

हर्षित हुआ सबका मन, पुलकित हुआ पूरा संसार,

अपने पावन कदमों से मां आए सबके द्वार,

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article