लाइफस्टाइल

Happy Navratri 2023 Day 7 Hindi Wishes: मां कालरात्रि करें कल्याण..., नवरात्रि के सातवें दिन करीबियों को भेजें शुभकामनां संदेश

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Mar 28, 2023, 06:21 AM IST

Happy Navratri 2023 Day 7 Hindi Wishes Images, whatsapp status, messages: नवरात्रि के सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा होती है जो मां दुर्गा की सातवां स्वरुप है। इस दिन आप तस्वीरों और संदेश के जरिए बधाई संदेश भेज सकते है।

Image

Happy Navratri 2023 Day 7 Hindi Wishes: मां कालरात्रि करें कल्याण..., नवरात्रि के सातवें दिन करीबियों को भेजें शुभकामनां संदेश

Happy Navratri 2023 Day 7 Hindi Wishes Images, whatsapp status, messages: नवरात्रि का महापर्व मां दुर्गा की आस्था और भक्ति का महापर्व है। नवरात्रि के नौ दिन तक देवी के अलग अलग स्वरूपों की पूजा होती है। सातवें दिन मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा करने से काल का नाश होता है। मां के इस रूप को वीरता और साहस का प्रतीक माना जाता है। मां कालरात्रि (Mata Kalratri) का रंग कृष्ण वर्ण का है मां का रंग काला होने कारण माँ को कालरात्रि कहा जाता हैं। इस मौके पर आप इन संदेशों और तस्वीरों के जरिए बधाई संदेश भेज सकते है। इन संदेशों और तस्वीरों के जरिए बधाई संदेश भेज सकते है जिसे लोग व्हाट्सएप्प पर स्टेटेस लगाना भी पसंद करते हैं।

मां कालरात्रि के मंत्र (Maa Kalratri Mantra)

क्लीं ऐं श्रीं कालिकायै नम:

'ॐ फट् शत्रून साघय घातय ॐ।'

ॐ कालरात्र्यै नम: एकवेणी जपाकर्णपूरा नग्ना खरास्थिता

Happy Navratri 2023 Day 7 Hindi Wishes Images, whatsapp status, messages

नवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं।

शक्ति की देवी मां दुर्गा सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएं।

जय मां जगदम्बा! जय मां दुर्गे!

नवरात्रि के पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाये !

श्री मां दुर्गा जी आप की सभी मनोकामनाएँ पुर्ण करें !

Maa Kalratri Puja

माता रानी ये वरदान देना,

बस थोड़ा सा प्यार देना,

आपकी चरणों में बीते जीवन सारा

ऐसा आशीर्वाद देना.

आप सभी को नवरात्रि 2023 की शुभकामनाएं

यह दुनिया एक माया है,

सब छूट जाता है जो कमाया है,

कर्म फल हर कोई पाता है,

जीवन चक्र चलता जाता है

हैप्पी नवरात्रि 2023

माता रानी वरदान ना देना हमें,

बस थोड़ा सा प्यार देना हमें,

तेरे चरणों में बीते ये जीवन सारा,

एक बस यही आशीर्वाद देना हमें

नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Navratri 2023 Day 7 Hindi Wishes

ऐ माँ मेरे अपनों को यह पैगाम देना,

खुशियों भरा दिन हँसी की शाम देना,

जब कोई पढ़े प्यार से मेरे इस पैगाम को,

तो उन के चेहरे पर प्यारी सी मुस्कान देना

Happy Navratri 2023

माँ करती सबका उद्धार है

माँ करती सबकी बेड़ा पार है,

माँ करती सबका उद्धार है,

माँ सबके कष्टों को हरती है,

माँ भक्तों के लिए कितना कुछ करती है

Happy Navratri 2023 Day 7 Images

सर्व मंगल मांगल्ये

शिवे सर्वार्थ साधिके

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी

नारायणी नमोस्तुते

नवरात्रि 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article