लाइफस्टाइल

Happy Mother's Day Sasu Maa: सास के आंचल में मां का दुलार... शायराना अंदाज में प्यारी सासू मां को कहें हैप्पी मदर्स डे मम्मी जी

Happy Mothers Day 2025 Mother in Law Hindi Message, Quotes, Images (हैप्पी मदर्स डे सासू मां): मदर्स डे के लिए अपनी मां को विश करने के साथ सासु मां को भी विश करना तो बनता है न। आखिर मायके में मां और ससुराल में सास का दर्जा तो बराबर का होता है। अगर आपको अपनी सास को मदर्स डे विश करना है तो आप यहां से हैप्पी मदर्स जे के मैसेज, विशेज देख सकते हैं।

Image

mothers day messages for mother in law in hindi

Happy Mothers Day 2025 Messages For Sasu Maa In Hindi: कहते हैं कि शादी के बाद ससुराल ही लड़की का घर होता है और सास मां जैसी हो जाती हैं। अगर आपकी शादी हो गई है या फिर होने वाली है तो आपको इस बार मदर्स डे के खास मौके पर अपनी मां के साथ सास को भी विश करना चाहिए। आपका खूबसूरत सा मैसेज देखकर आपकी सास भी खुश हो जाएंगी। मदर्स डे आज है और इस खास दिन पर मम्मी जी को शुभकामनाएं देने के लिए आप यहां से मैसेज, संदेश देख सकते हैं। यहां आपकी प्यारी सासु मां के लिए चुनिंदा मदर्स डे के हिंदी मैसेज और कोट्स दिए गए हैं-

Mothers Day Hindi Quotes For Saas -

1) जब भी याद आएगा मायके का प्यार-दुलार,

सास के आंचल में मिलेगा मां का दुलार।

हैप्पी मदर्स डे सासू मां

2) मां हो या फिर सासू मां, दोनों में नहीं कोई अंतर।

इन दोनों का ही प्यार पाती मैं निरंतर।

हैप्पी मदर्स डे

happy mothers day quotes for mother in law image

happy mothers day quotes for mother in law image

3) फीवर होने पर आप ने हमेशा मां-सा प्यार जताया,

कामयाब होने पर माथे पर प्यार भरा हाथ फैराया,

ऐसी सासू मां को मदर्स डे की शुभकामनाएं।

Happy Mothers Day Mummy Ji Hindi Messages -

4) बहू के आंसू और खुशी का हमसाया होती सास,

बहू के जीवन को खुशियों से भर देती है सास,

तभी तो घर का आधार होती है हर बहू और सास।

हैप्पी मदर्स डे सासू मां

5) शादी के बाद जो बहू को बेटी का देती है दर्जा,

उन्हीं को ही तो दे सकती हूं सासू मां का दर्जा।

हैप्पी मदर्स डे सासू मां

mothers day status for mother in law

mothers day status for mother in law

6) मेरी प्यारी सासू मां,

न होना कभी आप मुझसे थोड़ा भी दूर,

आप ही को हैं मेरे दिन का सुकून।

हैप्पी मदर्स डे

7) सास बहू के लिए होती है घने पेड़ की छाया,

घर के हर कोने में दिखती है इनके प्यार की छाया।

हैप्पी मदर्स डे सासू मां

Mothers Day Hindi Quotes For Saasu Maa -

8) शादी के बाद बहू के लिए सासू मां ही होती है मां,

मायके में जो शिक्षा का बीज है बोती, बहू की मां,

उसी शिक्षा को प्यार से पेड़ बनाती है सासू मां।

हैप्पी मदर्स डे सासू मां

happy mothers day wishes messages for saasu maa

happy mothers day wishes messages for saasu maa

9) सास से ही मिलती है गृहस्थी करने की सीख,

बहू के लिए वही होती है जिंदगी भर की सीख।

हैप्पी मदर्स डे सासू मां

10) ले ही क्यों न हो छोटी-मोटी तकरार,

यही बनाए रखती है सास-बहु में गहरा प्यार।

हैप्पी मदर्स डे सासू मां

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article