लाइफस्टाइल

Happy Mothers Day 2023: मातृ दिवस पर Google ने बनाया बहुत ही क्यूट Doodle, दिखाया कैसे मां तो बस मां होती है, जिसकी ममता का नहीं कोई मोल

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated May 14, 2023, 08:57 AM IST

Happy Mother's Day 2023: 14 मई 2023 की तारीख को देश और दुनिया भर में मातृ शक्ति की जय जय कार कर, उन सभी माओं को दिल से सम्मान दिया जाता है। जिन्होंने अपना सब कुछ अपने बच्चों पर वार दिया। हर साल अलग अलग ओकेजन्स पर गूगल का डूडल बेहद क्रिएटिव अंदाज़ में विशेज देता है। मदर्स डे पर भी गूगल ने कुछ ऐसा ही किया यहां देखें

Image

Happy mother's day 2023: google doodle celebrates motherhood in a special way in hindi

Happy Mother's Day 2023: सर्च इंजन गूगल (Google) देश और दुनिया से जुड़ी हर छोटी मोटी ओकेजन्स पर यूजर्स को बधाई देने के नए-नए क्रिएटिव तरीके तलाश ही लाता है। गूगल ने अब ऐसा ही कुछ मदर्स डे (Mother's Day) के लिए भी किया है, 14 मई 2023 को देश और दुनिया में मातृ शक्ति और ममता के भाव को दिल (Google Doodle) से सम्मान देते इस दिन के लिए गूगल में बहुत ही प्यारे अंदाज का चुनाव (Mother's day google doodle) किया है। मदर्स डे के इस बहुत ही खास मौके पर ममता, प्यार, बलिदान और मां के दुलार का हक अदा करने में बेशक हर किसी को बहुत ही अच्छा महसूस होता है। अक्सर कहते हैं कि, मां तो मां ही होती है.. बेशक मां भले (Happy Mothers Day 2023) ही इंसान हो या जानवर मां का प्यार बच्चे के लिए दुलार वही रहता है। मातृत्व के इसी खूबसूरत एहसास को सलाम करने के लिए गूगल ने इस बार इंसान नहीं बल्कि क्यूट जानवर परिवारों की तस्वीर शेयर कर बहुत ही गहरा संदेश प्रदान किया है।

Happy Mother's Day 2023, मदर्स डे गूगल डूडल

मां के प्यार की तुलना किसी भी चीज़ से कर लीजिए, मां की ममता का पलड़ा हमेशा भारी ही रहेगा। जैसे अपना बच्चा पालने के लिए महिलाएं अपनी खुशियां, नींद, ऐश और आराम का त्याग करती है, उसी प्रकार अपने बच्चे को जिंदा रखने से लेकर अकेले जिंदगी जीना सीखा देने तक जानवर माएं भी कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। शेर की मां उन्हें पैदा होते ही शिकार करना, अकेले अपने बल पर जीना सीखाती है तो चिड़ियों की माएं उन्हें ऊंचाई पर ले जाकर फैंक देती हैं, ताकि उनका बच्चा उड़ना सीख सके। मां के इसी प्यार, स्नेह और सूझ-बूझ को सम्मान कर गूगल ने खास डूडल शेयर किए हैं -

Lion family

Lion family

Hen family

Hen family

गूगल की क्यूट तस्वीरे यही ज़ाया करती है कि, कैसे हर मां अपने बच्चे की जिंदगी और खुशियों के लिए बिना कहे ही कितना कुछ कर देती है, और बदले में कुछ मांगती भी नहीं है।

Octopus family

Octopus family

Octopus Siblings

Octopus Siblings

मां वहीं रहती हैं बस हम बड़े हो जाते हैं, और मां के बलिदानों को उनका फर्ज समझने लगते हैं। हर मां के उस निस्वार्थ प्रेम, स्नेह और कुर्बानियों को सलाम करते हुए, आपको और आप सभी की महान माओं को भी हैप्पी मदर्स डे 2023, जिन्होंने आपको इस दुनिया में लाने और जीने देने के लिए न जाने क्या कुछ देखा सहा होगा।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article