Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: मकर संक्रांति के त्योहार की हिंदू धर्म में विशेष मान्यता है। देश के अलग-अलग हिस्सों में ये त्योहार अलग-अलग तरीकों से मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन सर्य देवता मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसके अलावा सूर्य देव अपने पुत्र शनि के घर जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन खरमास खत्म हो जाता है। साथ ही शादी-विवाह, मुंडन, वाहन खरीदने समेत कई शुभ कार्यों की शुरुआत एक बार फिर होती है। साल 2023 के पहले बड़े त्योहार में खास अंदाज में अपने करीबियों, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं संदेश (Makar Sankranti 2023 Wishes) भेज सकते हैं।
मकर संक्रांति 2023 रविवार 15 जनवरी 2023 यानी रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन पुण्य काल मुहूर्त (Makar Sankranti 2023 Wishes in Hindi) सुबह 07:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा। वहीं, महापुण्य काल मुहूर्त - सुबह 07:15 से सुबह 09:15 तक है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। इसके अलावा घर पर गंगाजल छिड़का जाता है। इस दिन सूर्य देव को जल चढ़ाने के अलावा उनके मंत्रों का जाप किया जाता है। इसके अलावा तिल, कंबल, गुड़, खिचड़ी और उड़द आदि चीजों का दान किया जाता है। मकर संक्रांति के मौके पर खास अंदाज में अपने करीबियों को करें विश।
Makar Sankranti shayari in hindi
जब सूरज मकर राशि में आता है,
तो बहुत लोगो के दुःख-दर्द मिटाता है।
मकर संक्रांति 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।
पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी न हो कांटों से सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
यही है मकर संक्रांति पर हमारी शुभकामनाएं!
काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,
टूटे ना कभी डोर विश्वास की,
छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी,
जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।
मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं!
तिल गुड़ी की सुगंध
अपनो का प्यार
मुबारक हो सभी को खिचड़ी का त्योहार।
रिश्तों में घुले गुड़ सा मीठापन
सब साथ में उड़ाएंगे पतंग
मकर संक्रांति 2023 की हार्दिक शुभकामनाएं।
मौज-मस्ती और उमंग
अपनो का साथ पा कर झूमे ये मन
हैप्पी मकर संक्रांति 2023
हमेशा चेहरे पर मुस्कान खिले,
कभी न हो मुश्किलों से सामना,
आपकी जिंदगी खुशियों से भरी रहे,
मकर संक्रांति पर हमारी यही है कामना।
पग-पग सुनहरे फूल खिलें,
कभी ना हो काँटों का सामना,
जिन्दगी आपकी खुशी से भरी,
ये ही हैं हमारी मनोकामना।
Happy Makar Sankranti 2023
