लाइफस्टाइल

Happy Makar Sankranti 2023 Hindi Shayari, Wishes: मीठे गुड़ में मिल गये तिल..., शायरी के जरिए दें मकर संक्रांति की बधाई

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 5, 2023, 08:54 AM IST

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस पर्व का खास महत्व है। इस दिन लोग अपने परिजनों और दोस्तों को शुभकामना संदेश भेजते हैं।

Image

Happy Makar Sankranti 2023 Hindi Shayari, Wishes: मीठे गुड़ में मिल गये तिल..., शायरी के जरिए दें मकर संक्रांति की बधाई

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: हिंदू धर्म में इस पर्व का खास महत्व है। ‌15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक इसी दिन गंगा मां ने राजा सागर के 60 हजार पुत्रों को मोक्ष प्रदान किया था। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। शास्त्रों की मानें तो इस दिन से देवलोक यानी स्वर्ग के दिन का आरंभ होता है। ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रांति के दिन स्वर्ग का दरवाजा खुल जाता है। इस दिन आप से जो भी संभव हो सके वस्त्र, अन्न और धन का दान कर सकते हैं। इस मौके पर आप इन संदेशों और तस्वीरों के जरिए शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

इस साल मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी दिन रविवार को मनाया जाएगा, जबकि मकर संक्रांति का क्षण 14 जनवरी की रात 08:14 बजे है। इस साल मकर संक्रांति का पुण्य काल सुबह 07 बजकर 15 मिनट से शाम 05 बजकर 46 मिनट तक है।

Happy Makar Sankranti 2023 Wishes Images, Messages, photos, Status, Wallpapers

उत्तरायण का सूर्य आपके स्वप्नों को

नई ऊष्मा प्रदान करें,

आपके यश एवं कीर्ति में उत्तरोत्तर वृद्धि हो,

आप और आपके परिजन स्वास्थ्य रहे,

दीर्घायु हो यही हमारी शुभ कामना है।

आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

खुले आसमा में जमी से बात न करो।।

ज़ी लो ज़िंदगी ख़ुशी का आस न करो।।

हर त्यौहार में कम से कम हमे न भूलो करो।।

फ़ोन से न सही मैसेज से ही संक्राति विश किया करो !!

मीठे गुड़ में मिल गये तिल,

उडी पतंग और खिल गये दिल,

हर पल सुख और हर दिन शांति

सबके लिए ऐसी हो मकर संक्रांति।

Happy Makar Sankranti 2023

Happy Makar Sankranti 2023

जीवन में बढ़े मिठास, रिश्तों में बढ़े प्यार,

मुबारक हो आपको मकर संक्रांति का त्यौहार।

मीठी बोली, मीठी जुबान,

मकर संक्रांति का यही हैं पैगाम।

काट ना सके कभी कोई पतंग आपकी,

टूटे ना कभी डोर विश्वास की,

छू लो आप ज़िन्दगी की सारी कामयाबी,

जैसे पतंग छूती है ऊंचाइयां आसमान की।

मकर संक्राति की हार्दिक शुभकामनाएं!

जीवन में आये सुख, समृद्धि और शांति,

ढेर सारी खुशियाँ लाये वर्ष 2023 की मकर संक्रांति।

तिलगुड़ का लड्डू और खिचड़ी खूब खाएं,

आपको मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं।

जब सूरज मकर राशि में आता है,

तो बहुत लोगो के दुःख-दर्द मिटाता है।

हैप्पी मकर संक्रांति 2023

Happy Makar Sankranti 2023 wishes

Happy Makar Sankranti 2023 wishes

पल पल सुनहरे फूल खिले,

कभी न हो काँटों से सामना,

जिंदगी आपकी खुशियो से भरी रहे,

यही है मकर संक्रांति पर हमारी शुभकामना!

तिल हम है और गुड़ हो आप,

मिठाई हम है और मिठास हो आप,

इस साल के पहले त्योहार से हो रही अब शुरुआत

आपको और आपके परिवार को

हैप्पी मकर संक्रांति 2023

मकर संक्रांति शायरी हिंदी

त्यौहार नहीं होता है अपना पराया,

त्यौहार वही जिसे सबने मनाया,

तो मिला के गुड़ में तिल,

पतंग संग उड़ जाने दो दिल।

हैप्पी मकर संक्रांति 2023

तन में मस्ती मन में उमंग,

देकर सबको अपनापन गुड़ में जैसे मीठापन,

होकर साथ हम उड़ायें पतंग

और भर दे आकाश में अपने रंग।

Happy Makar Sankranti 2022

पग-पग सुनहरे फूल खिलें,

कभी ना हो काँटों का सामना,

ज़िन्दगी आपकी ख़ुशी से भरी,

ये ही हैं हमारी मनोकामना।

Happy Makar Sankranti 2023

इस वर्ष की मकर संक्रांति,

आपके लिए हो तिल लड्डू जैसी मीठी !

मिले कामयाबी पतंग जैसी उँची,

इसी कामना वाली मकर संक्राति !

सिर्फ आज के दिन ही सब की पत्नियाँ

तिल के लड्डू बनाती है,

वरना बाकी दिन तो तिल

का ताड़ ही बनाती है।

मकर संक्रांति की हार्दिक शुभकामनाएं

बिन बादल बरसात नहीं होती,

सूरज के उगे बिना दिन की शुरुआत नहीं होती!

हम जानते है हमारे बिना विश के आपके

किसी त्यौहार की शुरुआत नहीं होती,

आप सभी को मकर संक्रांति की हार्दिक शुभ कामना

मकर संक्रांति शायरी

है प्यारा यह पर्व हमारा,

नया दिन और नया उजियारा,

मिट जाएँ सब क्लेश दिलों के

मकर संक्रांति पर सन्देश हमारा।

Happy Makar Sankranti 2023

दीपक में अगर नूर ना होता,

तन्हाँ दिल मजबूर ना होता,

हम भी मकर संक्रांति के दिन लड्डू

लेकर आपके घर आते

अगर आपका घर हमारे घर से दूर ना होता।

हैप्पी मकर संक्रांति 2023

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article