लाइफस्टाइल

Janmashtami 2025 Wishes Images in Hindi: मथुरा में जन्म हुआ, वृन्दावन की मिट्टी में खेले नटखट गोपाला...जन्माष्टमी के मौके पर अपने करीबियों को यहां से चुन चुनकर भेजें शुभकामना संदेश

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 16, 2025, 08:20 AM IST

Janmashtami 2025 Wishes Images in Hindi: आज जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। अगर आप इस त्योहार की अपने करीबियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं यहां से विशेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Image

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Image: istock)

Janmashtami 2025 Wishes Images in Hindi: जन्माष्टमी का त्योहार, जिसे कृष्ण जन्माष्टमी भी कहते हैं, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह पर्व पूरे भारत में और दुनिया भर में फैले हिंदू समुदाय द्वारा बड़े ही उत्साह और भक्ति के साथ मनाया जाता है। जन्माष्टमी के त्योहार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। भगवान कृष्ण को भगवान विष्णु का आठवां अवतार माना जाता है, जिन्होंने द्वापर युग में धरती पर कंस के बढ़ते अत्याचारों और अधर्म का नाश करने के लिए जन्म लिया था। यह त्योहार हमें सिखाता है कि जब भी धर्म पर संकट आता है, तो भगवान किसी न किसी रूप में उसकी रक्षा के लिए आते हैं।

भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और उनकी बाल लीलाओं का स्मरण करते हैं। रात 12 बजे, जब भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, तब विशेष पूजा की जाती है। घरों और मंदिरों में भगवान कृष्ण की मूर्ति को सजाया जाता है। उन्हें पालने में बिठाकर विशेष पूजा की जाती है और उन्हें झूला भी झुलाया जाता है। रात में, भक्त भगवान कृष्ण की मूर्ति का दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से अभिषेक करते हैं, जिसे 'पंचामृत' अभिषेक कहते हैं। इसके साथ ही इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में अगर आप भी कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां से विशेज, मैसेज, कोट्स, फोटोज शेयर कर सकते हैं।

Janmashtami 2025 Wishes Images in Hindi

  1. मथुरा में जन्म हुआ, वृन्दावन की मिट्टी में खेले नटखट गोपाला
दुष्टों का संहार किया, फैलाया चारों तरफ उजाला।

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं (Image: Canva)

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं (Image: Canva)

2. ब्रज के दुलारे यशोदा मैया की आंखों के तारे,

राधा और गोपियां उन्हें सखा कहकर पुकारे,

ऐसे मनमोहक हैं श्रीकृष्ण हमारे..

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

3. माखन चुराकर जिसने खाया,

बंसी बजाकर जिसने नचाया,

खुशी मनाओ उसके जन्मदिन की

जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Image: istock)

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं (Image: istock)

4. नंद के आनंद भयो जय यशोदा लाल की,

हाथी घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की।

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

5. मक्खन का कटोरा,

फूलों की बहार,

मिश्री की मिठास,

मैया का प्यार और दुलार,

मुबारक हो सबको जन्माष्टमी का त्योहार

6. ब्रिज की धरोहर वो नंदलाला गोपाला है,

बंसी की धुन पर सब दुख हरने वाला,

वो मुरली मनोहर आने वाला है।

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

7. गोकुल का वो बालक चंचल जिससे दुनिया हारी,

राधा संग रास रचाए, वो कृष्ण मुरारी

जैसे नंद के घर में आए खुशियां

वैसे ही आपके घर में भी गूंजे किलकारी

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं (Image: Canva)

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं (Image: Canva)

8. भगवान श्री कृष्ण के कदम आएं आपके घर

खुशियों के दीप आप सदा जलाएं

हर परेशानी आपसे आंख चुराकर

दूर भाग जाए।

हैप्पी जन्माष्टमी!

9. कष्ण जन्माष्टमी के इस खास मौके पर

आपके लिए मेरी दिल से यही दुआ है

कृष्ण भगवान की कृपा सदा बरसती रहे

आपके और आपके पूरे परिवार के ऊपर।

कृष्ण जन्माष्टमी 2025 की हार्दिक बधाई!

10.माखन चोर, नंद किशोर

बांधी जिसने प्रीत की डोर

जय श्री कृष्ण!

जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article