लाइफस्टाइल

Happy Kabirdas Jayanti 2023 Wishes: इन खूबसूरत शायरी और कोट्स से दें अपने करीबियों को कबीर जयंती की बधाईयां

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 4, 2023, 06:34 AM IST

कबीर दास जयंती 4 जून यानी आज मनाई जा रही है। 1455 में जन्में संत कबीर के दोहे, रचनाएं, समाज कल्याण हेतु उनके द्वारा उठाए गए कदमों की आज भी कोई तुलना नहीं है।

Image

Happy Kabirdas Jayanti 2023 Wishes

Happy Kabirdas Jayanti 2023 Wishes, Kabir ke Dohe: कबीर दास जयंती 4 जून यानी आज मनाई जा रही है। 1455 में जन्में संत कबीर के दोहे, रचनाएं, समाज कल्याण हेतु उनके द्वारा उठाए गए कदमों की आज भी कोई तुलना नहीं है। कबीर दास जयंती के दिन महाकवि और समाज सुधारक श्री संत कबीर दास की प्रेरणादायक बातों और सिद्ध विचारों को याद किया जाता है। तथा उनके योगदानों को दिल से नमन किया जाता है व उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। इस अवसर पर कबीर को याद करने के लिए उनके दोहे एक-दूसरे को शेयर कर सही राह पर चलने का प्रण लेते हैं। ऐसे में कबीर दास की जयंती पर आप भी अपने करीबियों को इन खूबसूरत शायरी और कोट्स बधाईयां दे सकते हैं।

कबीर दास जयंती की शुभकामनाएं

बड़ा हुआ तो क्या हुआ जैसे पेड़ खजूर

पंछी को छाया नहीं फल लागे अति दूर

कबीर दास जयंती की शुभकामनाएं

चिंता ऐसी डाकिनी, काट कलेजा खाए

वैद बिचारा क्या करे, कहां तक दवा लगाए

कबीर दास जयंती की शुभकामनाएं

अति का भला न बोलना, अति की भली न चूप,

अति का भला न बरसना, अति की भली न धूप

कबीर दास जयंती की शुभकामनाएं

पानी केरा बुदबुदा, अस मानुस की जात,

एक दिना छिप जाएगा, ज्यों तारा परभात

कबीर दास जयंती की शुभकामनाएं

जब मैं था तब हरी नहीं, अब हरी है मैं नाही

सब अँधियारा मिट गया, दीपक देखा माही

कबीर दास जयंती की शुभकामनाएं

काल करे सो आज कर, आज करे सो अब

पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब

कबीर दास जयंती की बधाई

कबीर दास जयंती की शुभकामनाएं

पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय

ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय

कबीर दास जयंती की शुभकामनाएं

यह तन विष की बेलरी, गुरु अमृत की खान

शीश दियो जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान

कबीर जयंती की शुभकामनाएं

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article