लाइफस्टाइल

Happy Janmashtami 2025 Wishes Shayari in Hindi: जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं इन हिंदी, अपनो को भेजें जन्माष्टमी की शायरी शुभकामना, यहां देखें Krishna Janmashtami 2 line Shayari

Krishna Janmashtami 2 line Shayari, Happy Janmashtami 2025 Wishes Hindi shayari, Quotes, Status, Messages in Hindi: आज जन्माष्टमी का त्योहार है। लोग अपने आराध्य भगवान कृष्ण के रंग में रंग चुके हैं। इस पावन मौके पर कृष्ण भक्त अपने करीबियों को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। यहां से आप देख सकते हैं कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामना शायरी, संदेश, कोट्स हिंदी में, Shri Krishna Janmashtami Shayari:

Image

कृष्ण जन्माष्टमी पर शायरी, जन्माष्टमी की शायरी शुभकामना

Janmashtami par Shayari, Happy Janmashtami 2025 Wishes Hindi Shayari, Quotes, Status, Messages in Hindi: मस्ती, भक्ति और उल्लास का पावन पर्व जन्माष्टमी आ चुका है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाने वाले इस पर्व पर देश में काफी उत्साह देखने को मिलता है। हिंदी धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक द्वापर युग में आज के ही दिन मथुरा में देवकी और वासुदेव के घर श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। जन्माष्टमी के इस खास मौके पर कृष्ण मंदिरों को फूल और रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। जन्माष्टमी के इस पावन मौके लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेजते हैं और कामना करते हैं कि उनपर भगवान कृष्ण की कृपा बनी रहे। अगर आप भी किसी अपने को कृष्ण जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो यहां देखें जन्माष्टमी की शुभकामना शायरी हिंदी में:

Krishna Janmashtami par Shayari

1. कृष्ण की महिमा, कृष्ण का प्यार;

कृष्ण में श्रद्धा, कृष्ण से ही संसार;

मुबारक हो आप सबको जन्माष्टमी का त्योहार

Happy Krishna Janmashtami

2. राधा-राधा जपने से हो जाएगा तेरा उद्धार,

क्योंकि यही वही वो नाम है जिससे कृष्ण को प्यार।।

Happy Janmashtami

3. कन्हैया की लीला है न्यारी,

हर दिल में बसते हैं मुरारी,

आपके जीवन में आएं सुख और समृद्धि अपार

जन्माष्टमी 2025 की शुभकामनाएं

Janmashtami Shayari in hindi

हैप्पी जन्माष्टमी शायरी इन हिंदी

4. गाय का माखन, यशोधा का दुलार,

ब्रह्माण्ड के सितारे कन्हैया का श्रृंगार.

सावन की बारिश और भादों की बहार,

नन्द के लाला को हमारा बार-बार नमस्कार

जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. कृष्ण जिनका नाम

गोकुल जिनका धाम,

ऐसे श्री कृष्ण भगवान को

हम सब का प्रणाम!

Happy Krishna Janmashtami

Janmashtami ki Shayari

हैप्पी जन्माष्टमी 2025

6. मेरे तो एक ही गिरधर गोपाल, दूसरों ना कोई,

जाके सर मोर मुकुट है, मोर प्रभु सोई

Happy Krishna Janmashtami

7. मक्खन का कटोरा,

फूलों की बहार,

मिश्री की मिठास,

मैया का प्यार और दुलार,

मुबारक हो सबको जन्माष्टमी का त्यौहार!

Happy Krishna Janmashtami

Janmashtami par Shayari

जन्माष्टमी की शायरी

8. राधा की भक्ति मुरली की मिठास,

माखन का स्वाद और गोपियों का रास,

सब मिलके बनाते हैं जन्माष्टमी का दिन खास!

कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

जन्माष्टमी के लिए शॉर्ट शायरी

9. मोर मुकुट सिर, कानों में कुण्डल,

मुरली की तान पे झूमे संसार हर पल।

10. नंद के लाला आया रे,

खुशियाँ संग लाया रे।

11. माखन मुरली और गोपियों का प्यार,

कृष्ण जन्मदिन बना देता है त्यौहार।

12. राधे-राधे बोल, मन को शांति मिल जाए,

कान्हा का संग मिले, सारे दुख दूर हो जाए।

उम्मीद करते हैं कि जन्माष्टमी की ये शुभकामना शायरी आपको जरूर पसंद आई होंगी। आप चाहें तों श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शायरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article