लाइफस्टाइल

Happy Guru Nanak Jayanti 2023 Wishes Images,Quotes:खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो...इन संदेशों से दें अपनों को गुरु नानक जयंती की बधाई

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Nov 27, 2023, 06:52 AM IST

Happy Guru Nanak Jayanti 2023 Wishes Images, Quotes, Messages, Photos and Status: हर साल कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक देव की जन्मजयंती मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 27 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। सिख धर्म में इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की नींव रखी थी, और लोगों तो सत्कर्म का मार्ग दिखाया था।

Image

Happy Guru Nanak Jayanti 2023

Happy Guru Nanak Jayanti 2023 Wishes Images, Messages, Photos, and Status: हर साल कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष कि पूर्णिमा तिथि पर गुरु नानक देव की जन्मजयंती मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार 27 नवंबर यानी आज मनाया जा रहा है। सिख धर्म में इस पर्व को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की नींव रखी थी, और लोगों तो सत्कर्म का मार्ग दिखाया था। इसलिए हर साल उनके जन्मदिन के दिन प्रभात फेरी निकाली जाती है। इस खास मौके पर हर गुरुद्वारों में पाठ और कीर्तन का आयोजन होता है, लंगर लगाए जाते हैं। साथ ही लोग अपने परिवार के साथ गुरुद्वारे जाते हैं। गुरु नानक जन्मजयंती को प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इस खास मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें गुरु नानक देव की जन्मजयंती के विशेज, कोट्स, मैसेज, शायरी।

Guru Nanak Jayanti 2023 Wishes in hindi

खुशियां और आपका जन्म-जन्म का साथ हो,

हर किसी की जुबान पर हंसी की बात हो,

जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,

तो आपके सर पर गुरु नानक का हाथ हो।

गुरु पर्व की शुभकामनाएं

नानक नीच कहे विचार,

वारेया ना जावां एक वार,

जो तुध भावे साईं भली कार,

तू सदा सलामत निरंकार।

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की आपको बधाई

Happy Guru Nanak Jayanti 2023

Happy Guru Nanak Jayanti 2023

वाहेगुरु का आशीष सदा मिले,

ऐसी कामना है हमारी,

गुरु की कृपा से आएगी,

घर-घर में खुशहाली।

गुरु पर्व की शुभकामनाएं

ज्यों कर सूरज निकल्या,

तारे छुपे हनेर प्लोवा,

मिटी ढूंढ जग चानन होवा,

काल तान गुरु नानक आइया।

गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं

Happy Guru Nanak Jayanti 2023

Happy Guru Nanak Jayanti 2023

सतगुरु सबके काज सवारें,

हम सभी के आप रखवारे

सतनाम वाहे गुरु,

वाहे गुरु जी दा खालसा,

वाहे गुरु जी दी फतेह

गुरुनानक जयंती की हार्दिक बधाई!

नानक नाम जहाज है,

चढ़े सो उतरे पार

तू ही मेरा राखिया,

तू ही सिरजनहार

Happy Guru Nanak Jayanti 2023

Happy Guru Nanak Jayanti 2023

Happy Guru Nanak Jayanti 2023

इस जग की माया ने मुझको है घेरा

ऐसी कृपा करो गुरु नाम न भूलूं तेरा

चारों और मेरे दुखों का है अँधेरा छाए

बिन नाम तेरे मेरा इक पल भी ना जाये

गुरु पर्व की शुभकामनाएं!

खुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा

दीये का बाती संग रिश्ता जैसा

लख-लख बधाई हो आपको

गुरु नानक का आशीर्वाद मिले आपको

प्रकाश पर्व की हार्दिक बधाई

हो लाख-लाख बधाई आपको

गुरु नानक का आशीर्वाद मिले आपको

खुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा

दीये का बाती संग रिश्ता जैसा

Happy Guru Nanak Jayanti 2023

Happy Guru Nanak Jayanti 2023

Happy Guru Nanak Jayanti 2023

वाहे गुरु आपके चरणों में जीवन गुजर जाए

आपके दिए ज्ञान की पूंजी से हमारी झोली भर जाए

गुरु नानक जयंती की शुभकामनाएं!

नानक-नानक मैं हरदम करूं,

मेरे गुरु को ढूंढती मैं फिरूं,

मुझको दे दो ऐसा आशीर्वाद

आंखें जब खोलूं दर्शन तेरे करूं

गुरु नानक जयंती की बधाई!

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article