लाइफस्टाइल

Friday Morning Wishes: प्यार से अपनों को गुड मॉर्निंग बोलो... वीकेंड मोड ऑन होते ही दोस्तों को भेजें ये शुक्रवार स्पेशल मैसेज, कोट्स, शायरी और Photos

Happy Friday Morning Wishes: शुक्रवार के साथ ही वीकेंड मोड ऑन हो जाता है। ऐसे में हम सुबह उठते ही सबसे पहले अपने दोस्त, रिश्तेदार और परिजनों को को मैसेज कर उन्हें गुड मॉर्निंग विश करते हैं। पूरे सप्ताह काम में लगे रहने के बाद अपनों से एक प्यारे-मीठे मॉर्निंग संदेश के साथ जुड़ना आपके लिए भी सुखद होता है।

Image

Friday Good Morning Wishes, Quotes, Messages In Hindi

Happy Friday Morning Wishes, Messages, Shayari, Status and Quotes: आज शुक्रवार है। ये दिन अपने आप में खास है। शुक्रवार के साथ ही वीकेंड की शुरुआत हो जाती है, जिसका हर कोई पूरे सप्ताह इंतजार करता है। इस दिन लोग खुशी-खुशी काम पर जाते हैं और परिवार से ये वादा करते हैं कि इस वीकेंड उनके साथ समय बिताएंगे। धार्मिक दृष्टि से भी शुक्रवार का काफी महत्व है। ये दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्र ग्रह का भी है। ऐसे में आप शुक्रवार की सुबह आप अपने दोस्त, रिश्तेदार और परिजनों को यहां दिए गुड मॉर्निंग मैसेज भेज सकते हैं, इससे उनका वीकेंड मोड भी ऑन हो जाएगा और चेहरे पर खुशी आएगी। आज हम खास आपके लिए शुक्रवार स्पेशल शुभकामनाएं संदेश, गुड मॉर्निंग मैसेजेस, कोट्स, शायरी और स्टेटस लेकर आए हैं।

शुक्रवार गुड मॉर्निंग विशेज (Friday Good Morning Wishes In Hindi)-

1. कुछ हंसकर बोल दो,

कुछ हँसकर टाल दो।

परेशानियाँ तो बहुत हैं,

कुछ वक़्त पर डाल दो।

शुभ शुक्रवार गुड मॉर्निंग

2. शनिवार से पहले और गुरुवार के बाद,

आता है इकलौता शुक्रवार,

तो चलो मस्ती करेंगे फिर एक बार।

हैप्पी फ्राइडे मॉर्निंग

3. पहचान से मिला काम

थोड़े समय के लिए रहता है

लेकिन काम से मिली पहचान

उम्र भर रहती हैं..

शुक्रवार सुप्रभात

4. शुक्रवार का दिन है, सोचो विचार करो,

गुरु की शिक्षा से ज्ञान का सार करो।

शुभ शुक्रवार

5. शुक्रवार का दिन है सच्चे सिखाए,

सफलता के मार्ग पर हमें आगे बढ़ाए।

शुभ शुक्रवार

6. ऊं श्री लक्ष्मी विनायक मंत्रस्य,

अंतर्यामी ऋषि: शिरसे नम:

माता लक्ष्मी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे।

शुभ शुक्रवार

7. किसी अपने से बात हो तो खास होती है,

हंस के प्यार से अपनों को गुड मॉर्निंग बोलो तो,

खुशियां अपने आप साथ होती है।

गुड मॉर्निंग

8. अगर वक्त बुरा है तो मेहनत करो

और अगर अच्छा है तो किसी की मदद करो।

आपका दिन शुभ हो।

गुड मॉर्निंग

9. परिवार में खुशियों का वास हो,

घर में सुख-समृद्धि का निवास हो,

जीवन में आपके शुभ शुक्रवार के दिन..

प्रकाश ही प्रकाश हो।

गुड मॉर्निंग

10. आपको प्राप्त हो सदा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद और प्यार,

आपके जीवन में बढ़ता रहे सदा खुशियों का कारोबार।

आपका दिन शुभ हो। गुड मॉर्निंग

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article