Happy Dussehra 2024 Wishes Whatsapp Status Video and Images Download in Hindi: विजयादशमी के साथ ही शारदीय नवरात्रि का त्योहार समाप्त हो जाता है। आज, 12 अक्टूबर को विजयादशमी मनाई जा रही है। देशभर में इसे दशहरा के नाम से भी जाना जाता है। दशहरा के दिन ही हमारे प्रभु श्रीराम ने रावण का वध किया था। ये दिन बुराई, अधर्म, अहंकार और असत्य पर सत्य, सच्चाई और अच्छाई की जीत का प्रतीक है। दशहरा के दिन एक तरफ जहां जगह-जगह मेले लगे होते हैं तो वहीं लोग अपने घर को सजाते हैं। इतना ही नहीं, इस खास दिन पर सुबह से ही एक-दूसरे को शुभकामना संदेश भेजने की शुरुआत भी हो जाती है। ऐसे में व्हाट्सअप और फेसबुक पर भी स्टेटस लगाए जाते हैं। आज हम आपके स्टेटस के लिए कुछ चुनिंदा दशहरा स्पेशल मैसेज, कोट्स, शायरी, शुभकामना संदेश, बधाई संदेश और फोटोज लेकर आए हैं।
Happy Dussehra 2024 Wishes Whatsapp Status Images Download in Hindi, Happy Vijayadashami Wishes Status In Hindi -
1) अधर्म पर धर्म की विजय,
असत्य पर सत्य की विजय,
बुराई पर अच्छाई की विजय,
पाप पर पुण्य की विजय।
दशहरा की शुभकामनाएं
2) अपने भीतर के रावण को,
जो खुद आग लगाएगा,
सच मानिए सही मायने में,
वही दशहरा मनाएगा।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
3) बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो,
राम बसे आपके मन में,
रावण कभी न आपके आसपास हो।
विजयादशमी की ढेरों बधाई

Dussehra Whatsapp Status Images
4) कभी न पड़े आप पर दुख का साया,
प्रभु राम की कृपा की बनी रहे छाया,
हर दिन धन से भरा रहे आपका अंगना,
विजयादशमी की आपको अनंत शुभकामना
5) बुराई का नाश हो, सुख का आवास हो,
राम बसे आपके मन में रावण कभी न आपके आसपास हो।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
6) दशहरा एक उम्मीद जगाता है,
बुराई के अंत की याद दिलाता है,
जो चलता है सत्य की राह पर,
वो विजय का प्रतीक बन जाता है।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
7) जैसे श्री राम ने जीत ली थी लंका,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया
इस दशहरे मिल जाएं आप को,
दुनिया भर की सारी खुशियां।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Vijayadashami Wishes Status In Hindi
8) इस बार की दशहरा पर,
मेरे भाई बस तू काम कर इतना,
बैठा है जो मन में तेरे,
उस रावण का सर्वनाश कर।
दशहरा की ढेरों शुभकामनाएं
9) काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,
हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
10) रावण को जलाओ,
बुराई को आग लगाओ,
अच्छाई को अपनाओ।
दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं
