लाइफस्टाइल

आज है नेशनल डॉटर्स डे, इन संदेश, शायरी, कोट्स और तस्वीरों से दें बेटी दिवस की शुभकामनाएं

समाज को यह अहसास दिलाने के लिए कि बेटियां (World's Daughters Day 2024) कितनी अनमोल हैं, हर साल डॉटर्स डे या बेटी दिवस (International Daughters Day 2024) मनाया जाता है। इस मौके पर अगर आप भी अपनी बहू और बेटी को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन शायरी और संदेशों को भेज सकते हैं।

Image

Happy National Daugपter's day 2024 Wishes, Quotes, images, Status, Messages, Photos

आज के समय में दुनियाभर की बेटियां लगभग सभी क्षेत्रों में अपनी कामयाबी का परचम फहरा रही हैं। बेटियों ने अपने दम पर दिखा जिया है कि वह किसी भी मामले में बेटों से कम नहीं हैं। भारत जैसे पुरुष प्रधान देश नारी का सम्मान किया जाता है। यहां बेटी को पूजते हैं। खुशनसीब होते हैं वो मां-बाप जिनके घर बेटी का जन्म होता है। हालांकि, जब बेटी को समान अधिकार और आजादी देने की बात आती है, तो लोग भेदभाव करने लगते हैं। इस मानसिकता में बदलाव की जरूरत है। इसी उद्देश्य से हर साल सितंबर महीने के चौथे रविवार को दुनियाभर में डॉटर्स डे मनाया जाता है। इस साल डॉटर्स डे आज 22 सितंबर को सेलिब्रेट किा जा रहा है। डॉटर्स डे का खास दिन दुनियाभर की बेटियों के लिए समर्पित है। डॉटर्स डे के मौके पर आप अपनी बहू बेटियों के साथ ही अपने घर और दफ्तर की महिलाओं को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। यहां देखें हैप्पी डॉटर्स डे विशेज हिंदी में:

बेटी हो या बहू अपनी मुस्कान से,

घर में उजाला कर देती है,

सारे गमों को अपने दामन में समेट कर

खुशियों से वो आंगन भर देती है।

Happy Daughter's Day 2024

ख़ुश्बू बिखेरती फूल है बेटी

इंद्रधनुष का सुंदर रूप है बेटी

सुरों को सुंदर बनाने वाली साज है बेटी

हकीकत में इस धरती का ताज है बेटी।

Happy Daughter's Day 2024

देवी का स्वरूप

देवो का अभिमान हैं बेटियां

घर को जो रोशन करें

वो चिराग होती हैं बेटियां

मां की छाव, पिता का गुरूर होती हैं बेटियां

हैप्पी डॉटर्स डे

खिलती हुईं कलियां हैं बेटियां,

मां-बाप का दर्द समझती हैं बेटियां,

घर को रौशन करती हैं बेटियां,

लड़के आज हैं, तो आने वाला कल हैं बेटियां।

Happy Daughter's Day 2024

सपनों को सच कर दे, तेरा हौसला अमर,

तेरे बिना अधूरी है ये ज़िंदगी का सफर।

तेरी मुस्कान से रोशन है मेरा हर दिन,

बेटी, तू है मेरी जज़्बातों का जादूगर।

बेटी दिवस की शुभकामनाएं

बेटियां होती हैं जिंदगी में बेहद खास,

उनके साथ अनोखा होता है एहसास,

हर किसी को होना चाहिए इस पर नाज़,

क्योंकि बेटी है जीवन का साज।

Happy Daughter's Day 2024

देवालय में बजते शंख की ध्वनि है बेटी

देवताओं के हवन यज्ञ की अग्नि है बेटी

खुशनसीब हैं वो जिनके आंगन में है बेटी

जग की तमाम खुशियों की जननी है बेटी।

Happy Daughter's Day 2024

तुमने हमारे जीवन में बरकत बरसाई

घर-आंगन में खुशियां महकाई

गूंजी फूल से बचपन की किलकारी

खुश रहे सदा हमारी बिटिया रानी

Happy Daughter's Day

बेटियां होती हैं जिंदगी में बेहद खास,

उनके साथ अनोखा होता है एहसास,

हर किसी को होना चाहिए इस पर नाज़,

क्योंकि बेटी है जीवन का साज।

Happy Daughter's Day 2024

बेटियों के पास भी पंख होते हैं

कभी उनके अरमान देखें,

एक मौका और थोड़ा सा हौसला दो

फिर उसकी ऊंची उड़ान देखों।

Happy Daughter's Day 2024

बेटी हो या बहू अपनी मुस्कान से,

घर में उजाला कर देती है,

सारे गमों को अपने दामन में समेट कर

खुशियों से वो आंगन भर देती है।

Happy Daughter's Day 2024

खिलती हुईं कलियां हैं बेटियां,

मां-बाप का दर्द समझती हैं बेटियां,

घर को रौशन करती हैं बेटियां,

लड़के आज हैं, तो आने वाला कल हैं बेटियां।

Happy Daughter's Day 2024

बेटियां होती हैं जिंदगी में बेहद खास,

उनके साथ अनोखा होता है एहसास,

हर किसी को होना चाहिए इस पर नाज़,

क्योंकि बेटी है जीवन का साज।

Happy Daughter's Day 2024

दुनियाभर में डॉटर्स डे को अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता है। लोग बेटियों को खास उपहार और शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्त, परिवार या सहकर्मी को डॉटर्स डे की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो आप इन संदेशों से अपनों को डॉटर्स डे विश कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article