लाइफस्टाइल

खुदा की खूबसूरत मूरत होती है बेटी.., बेटियों को लिए खास इन बेहतरीन शायरी से दें डॉटर्स डे की शुभकामनाएं

Happy Daughters Day 2024 Shayari, Wishes, Quotes, Messages: बेटियों के लिए हर साल दुनियाभर में इंटरनेशनल डॉटर्स डे मनाया जाता है। इंटरनेशनल डॉटर्स डे सितंबर महीने के चौथे रविवार को सेलिब्रेट करते हैं। इस साल यह खास दिन आज 22 सितंबर को पड़ा है। यह दिन बेटियों को समर्पित होता है।

Image

Happy Daughters Day Shayari Wishes in hindi 2 line

बेटियां घर की रौनक होती हैं। उनके होने से ही परिवार में खुशहाली बनी रहती है। बड़े खुशनसीब होते हैं वो मां-बाप जिनकी बेटियां होती हैं। बेटियों के लिए जितना भी लिखें कम है। यही बेटियां शादी से पहले अपने घर और फिर शादी के बाद अपने ससुराल को संवारती हैं। इन्हीं बेटियों के लिए हर साल दुनियाभर में इंटरनेशनल डॉटर्स डे मनाया जाता है। इंटरनेशनल डॉटर्स डे सितंबर महीने के चौथे रविवार को सेलिब्रेट करते हैं। इस साल यह खास दिन आज 22 सितंबर को पड़ा है। यह दिन बेटियों को समर्पित होता है। इसका मुख्य मकसद लोगों को बेटियों के प्रति सम्मान और स्नेह के लिए जागरुक करना है।

दुनियाभर में डॉटर्स डे को अलग-अलग तरीकों से सेलिब्रेट किया जाता है। लोग बेटियों को खास उपहार भी देते हैं। लोग इस दिन एक दूसरे को डॉटर्स डे की शुभकामनाएं भी देते हैं। अगर आप भी अपने दोस्त, परिवार या सहकर्मी को डॉटर्स डे की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप इन बेहतरीन शायरियों से अपनों को डॉटर्स डे विश कर सकते हैं:

- गुलों की पालकी में है बहारों की वो बेटी है

चहेती चाँद की रौशन सितारों की वो बेटी है

डॉटर्स डे की शुभकामनाएं

- ख़ुश्बू बिखेरती फूल है बेटी

इंद्रधनुष का सुंदर रूप है बेटी

सुरों को सुंदर बनाने वाली साज है बेटी

हकीकत में इस धरती का ताज है बेटी।

Happy Daughter's Day 2024

- खुदा की खूबसूरत मूरत होती है बेटी

बेटा हीरा तो अनमोल मोती हैं बेटियां

बनाकर उन्हें बड़ा खुश होता है रब

वो हर रिश्ते को बड़े प्यार से संजोती है।

Happy Daughter's Day 2024

- खिलती हुईं कलियां हैं बेटियां,

मां-बाप का दर्द समझती हैं बेटियां,

घर को रौशन करती हैं बेटियां,

लड़के आज हैं, तो आने वाला कल हैं बेटियां।

Happy Daughter's Day 2024

- लक्ष्मी का वरदान हैं बेटियां,

सरस्वती का मान हैं बेटियां,

देवी का रूप व देवों का मान हैं बेटियां,

परिवार के कुल को जो रोशन करें वो चिराग हैं बेटियां।

Happy Daughter's Day 2024

- बेटियां होती हैं जिंदगी में बेहद खास,

उनके साथ अनोखा होता है एहसास,

हर किसी को होना चाहिए इस पर नाज़,

क्योंकि बेटी है जीवन का साज।

Happy Daughter's Day 2024

- बेटियां होती हैं जिंदगी में बेहद खास,

उनके साथ अनोखा होता है एहसास,

हर किसी को होना चाहिए इस पर नाज़,

क्योंकि बेटी है जीवन का साज।

Happy Daughter's Day 2024

- सारे जहां की खुशियां मैं तुझ पर लुटा दूं,

जिस राह से तू गुजरे वहां फूल बिछा दूं,

होगी विदा तूं जब भी मेरे आँगन से “बेटी”,

ख्वाहिश है यही ज़मीं से लेकर पूरा आसमां सजा दूं।

Happy Daughter's Day 2024

- देवालय में बजते शंख की ध्वनि है बेटी

देवताओं के हवन यज्ञ की अग्नि है बेटी

खुशनसीब हैं वो जिनके आंगन में है बेटी

जग की तमाम खुशियों की जननी है बेटी।

Happy Daughter's Day 2024

- बेटियों के पास भी पंख होते हैं

कभी उनके अरमान देखें,

एक मौका और थोड़ा सा हौसला दो

फिर उसकी ऊंची उड़ान देखों।

Happy Daughter's Day 2024

- बेटी हो या बहू अपनी मुस्कान से,

घर में उजाला कर देती है,

सारे गमों को अपने दामन में समेट कर

खुशियों से वो आंगन भर देती है।

Happy Daughter's Day 2024

समाज को यह अहसास दिलाने के लिए कि बेटियां कितनी अनमोल हैं, हर साल डॉटर्स डे या बेटी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर अगर आप भी अपनी बहू और बेटी को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो इन शायरी संदेशों को भेज सकते हैं। इन्हें आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article