Good Morning Happy Christmas Greetings: क्रिसमस की सुबह पर सबको ऐसे कहें गुड मॉर्निंग, देखें हैप्पी क्रिसमस विशेज, मैसेज
- Authored by: अवनी बागरोला
- Updated Dec 25, 2025, 09:14 AM IST
Good Morning Merry Christmas (गुड मॉर्निंग मेरी क्रिसमस): क्रिसमस की सुबह पर अपनों को खास अंदाज में विश करना है, तो ये वाली कोट्स, मैसेज, विशेज भेज सकते हैं। इस खास अंदाज के साथ गुड मॉर्निंग कहेंगे तो हर किसी का दिन बन जाएगा। देखें हैप्पी क्रिसमस गुड मॉर्निंग विशेज।
Good Morning Merry Christmas
Good Morning Merry Christmas (गुड मॉर्निंग मेरी क्रिसमस): आज क्रिसमस का त्योहार दुनिया भर में बहुत ही जोरो शोरों से मनाया जा रहा है। क्रिसमस की इस सुहानी सी सर्द भरी सुबह पर अगर आप भी अपने अपनों को त्योहार की बधाई कुछ खास अंदाज में देना चाहते हैं। तो ये वाली मेरी क्रिसमस की विशेज आपको खूब पसंद आएंगी। बेशक ही क्रिसमस की इस सुबह पर सूखा सूखा गुड मॉर्निंग नहीं बल्कि कोई खास त्योहार स्पेशल शायरी या कोट आपके प्रियजनों का दिन बना देगी। देखें गुड मॉर्निंग, मेरी क्रिसमस विशेज इन हिंदी।
Good Morning Wishes
1. सुप्रभात! इस पावन क्रिसमस की सुबह,
आपके जीवन में भर दे खुशियों की लहर।
यीशु का प्रेम करे हर दुख को दूर,
मंगलमय हो दिन आपका, शांत और भरपूर
2. गुड मॉर्निंग! क्रिसमस की यह प्यारी सुबह,
नई उम्मीदें, नई खुशियाँ लेकर आए हर लम्हा।
प्यार और विश्वास से सजे आपके विचार,
मंगलमय हो आज का दिन, बार-बार
3. गुड मॉर्निंग और मेरी क्रिसमस आपको,
यह सुबह दे सुकून, मुस्कान और भरोसा।
प्रेम, शांति और आशा का हो संचार,
आज का दिन बने जीवन का उपहार
4. सुप्रभात! क्रिसमस की शुभ शुरुआत,
दिल में रहे प्रेम, होठों पर मुस्कान।
यीशु का संदेश बने जीवन का आधार,
हर पल हो आपका खुशहाल और खास
Merry Christmas Wishes in Hindi
5. चांद ने अपनी चांदनी बिखेरी है,
और तारों ने आसमां को सजाया है,
लेकर तोहफा अमन और प्यार का,
देखो स्वर्ग से सांता क्लॉज आया है।
शुभ बड़ा दिन!
6. मुस्कुराते हंसते क्रिसमस ट्री तुम सजाना...
मुस्कुराते हंसते क्रिसमस ट्री तुम सजाना,
जीवन में नयी खुशियों को लाना,
दुख दर्द अपने भूल कर,
सबको गले लगना और प्यार से क्रिसमस मनाना
7. छुटि्टयों का मौसम है, क्रिसमस की तैयारी है...
छुटि्टयों का मौसम है
क्रिसमस की तैयारी है
रौशन हैं सब इमारतें
जैसे जन्नत ज़मीन पर पधारी है
कड़ाके की ठंड है और बादल भी थोड़े भारी हैं
प्रभु यीशु के आगमन की हो गयी तैयारी है
8. गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है...
गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने आसमान से सलाम भेजा है,
मुबारक हो आपको क्रिसमस का यह प्यारा त्यौहार,
हमने अडवांस में यह पैगाम भेजा है
9. इस ठंडी हवा में घुली है दुआ की मिठास,
आपके जीवन में हो खुशियों का निवास।
क्रिसमस सिखाए प्रेम और विश्वास,
हर रिश्ता बने और भी खास।
10. इस क्रिसमस आपके जीवन में खुशियों की बहार आए,
हर उदासी दूर हो, हर चेहरा मुस्कुराए।
यीशु के प्रेम से भर जाए हर एक दिन,
शांति और विश्वास आपके संग चलें हर पल हर क्षण
नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल