लाइफस्टाइल

Merry Christmas 2022: इन शानदार कोट्स, मैसेजेस और शायरियों से अपनों को दें क्रिसमस डे की बधाई

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Dec 26, 2022, 10:23 AM IST

प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। क्रिसमस ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। मान्यता है कि इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था। ईसाह मसीह के जन्मदिवस को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन घर से लेकर गिरिजीघरों को लाइटों से सजाया जाता है। यहां से आप अपने दोस्तों व सगे संबंधियों को क्रिसमस डे की विशेज, शायरी व कोट्स भेज सकते हैं।

Image

Merry Christmas 2022: इन शानदार कोट्स, मैसेजेस और शायरियों से अपनों को दें क्रिसमस डे की बधाई

क्रिसमस ईसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ईसाई धर्म के लोगों का मानना है कि इस दिन प्रभु याशु के जन्म (Christmas Day Wishes) हुआ था। ईसाह मसीह के जन्मदिवस को क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है। मान्यता है कि ईसाह मसीह ने ही ईसाई धर्म की स्थापना कीऔर इसका प्रचार प्रसार किया। इस दिन ईसाई धर्म के लोग अपने घर व गिरिजाघर को कैंडल से (Christmas Day Wishes Images) सजाते हैं। तथा घरों में क्रिसमस ट्री को जिंगल बेल से सजाया जाता है और ईसाह मसीह को याद करते हैं। इसके अलावा केक काटा जाता है और पार्टी का आयोजन किया जाता है।

बता दें जिस प्रकार हिंदू धर्म में दिवाली का पर्व मनाया जाता है, ठीक उसी प्रकार ईसाई धर्म के लोगों के लिए क्रिसमस का पर्व सबसे खास होता है। बच्चों के लिए यह दिन बेहद खास होता है। सुबह होते ही बच्चे सेंटा का इंतजार (Christmas Day Wishes For Friends) करते हैं। मान्यता है कि सेंटा बच्चों से बेहद प्यार करते हैं, वह बच्चों के लिए खास उपहार लेकर आते हैं। हालांकि माता पिता सेंटा बनकर बच्चों के लिए उनकी पसंद की चीज लाते हैं, और चुपके से उनके बिस्तर पर रख देते हैं, सुबह होते ही बच्चे अपने गिफ्ट को लेकर खुश हो जाते हैं।

विदेशों में इस पर्व पर एक अलग धूम देखने को मिलती है। क्रिसमस से एक सप्ताह पहले सभी स्कूल व कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया जाता है। बाइबिल के अनुसाल मरियम के घर प्रभु यीशू का जन्म हुआ था। मरियम को एक सपना आया (Christmas Day Wishes For Love) था। इस सपने में उन्हें प्रभु यीशू के जन्म की भविष्यवाणी हुई, सपने के बाद मरियम गर्भवती हो गई। प्रभु यीशु के जन्म को लेकर कई कहानियां मौजूद हैं। ईसाई धर्म के लोग प्रभु यीशू को भगवान का स्वरूप मानते हैं। ऐसे में क्रिसमस डे के अवसर पर हम आपके लिए शानदार विशेज, कोट्स, शायरी, इमेजेस लेकर आए हैं, जिसे अपनों को भेज आप क्रिसमस डे की बधाई दे सकते हैं।

Christmas Day 2022 Hindi Wishes Images, Quotes, Status, Messages In Hindi

जीवन में लाए खुशियां अपार,

सांता क्लॉज़ आए आपके द्वार।

शुभकामना हमारी करें स्वीकार,

आया है क्रिसमस का यह प्यारा त्यौहार।

Happy Christmas Day 2022

Christmas Day Wishes, imasges, quotes and shayari

Christmas Day Wishes, imasges, quotes and shayari

इस बार क्रिसमस पर मिले आपको ढेरों उपहार,

खुशियों का साथ अपनों का प्यार।

खूब अच्छा हो आपका आने वाला साल,

मुबारक हो आपको क्रिसमस का त्यौहार।

Merry Christmas 2022

क्रिसमस के अवसर पर आपका जीवन

क्रिसमस ट्री की तरह हरा भरा रहे और किस्मत

सितारों की तरह चमचमाता रहे।

हैप्पी क्रिसमस 2022

Christmas Day Wishes

Christmas Day Wishes

भगवान यीशु मसीह

आपको और आपके सभी प्रियजनों को शांति,

खुशी और सद्भावना प्रदान करें

क्रिसमस डे की हार्दिक शुभकामनाएं।

क्रिसमस का उमंग और उत्साह,

हमेशा आपके जीवन को,

खुशियों से सराबोर रखे

Happy Christmas 2022

Christmas Day Wishes In Hindi

Christmas Day Wishes In Hindi

रब ऐसा क्रिसमस बार-बार लाए,

क्रिसमस पार्टी में चार चांद लग जाएं

सेंटाक्लाज से हर दिन मिलवाएं

जिससे कि सभी रोजाना नए-नए तोहफे पाएं

Merry Christmas 2022

लो आ गया जिसका था इंतज़ार,

सब मिल के बोलो मेरे यार,

दिसंबर में लाया क्रिसमस बहार,

मुबारक हो तुमको क्रिसमस मेरे यार

Merry Christmas 2022

Christmas Day Wishes For Friends

Christmas Day Wishes For Friends

आया है क्रिसमस का त्यौहार,

चलो मनायें जमकर इस बार,

देते है आपको ढेर सारी बधाई,

खत्म करो आज सारी लड़ाई।

हैप्पी क्रिसमस डे 2022

क्रिसमस 2022 आये बनके उजाला,

खुल जाए आपकी किस्मत का ताला,

हमेशा तुम पर मेहरबान रहे ऊपर वाला,

बस इतनी सी दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।

हैप्पी क्रिसमस डे 2022

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article