Happy Chhath puja 2022 Wishes Hindi Shayari, Images, Messages: आज यानी 31 अक्टूबर को छठ का आखिरी दिन है। छठ का पहला दिन नहाय खाय होता है। वहीं, दूसरा दिन खरना होता है। ये पर्व कार्तिक मास की चतुर्थी को मनाई जाती है। इस पर्व में व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। छठ पूजा में शाम के अर्घ्य के बाद सुबह का अर्घ्य सूर्य भगवान को दिया जाता है। इस मौके पर आप खास अंदाज में शायरी के साथ अपनों को बधाई दे सकते हैं।
छठ पूजा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा नेपाल में धूमधाम से मनाया जाता है। कार्तिक शुक्ल की चतुर्थी को नहाय खाय होता है। कार्तिक शुक्ल पंचमी को खरना कहते हैं। इस दिन शाम को व्रती गुड़ से बनी खीर और रोटी खाकर व्रत तोड़ते हैं। तीसरे दिन टोकरी की पूजा कर व्रती सूर्य को अर्घ्य देने के लिए तालाब, नदी या घाट पर जाते हैं। नहाने के बाद डूबते सूर्य की पूजा करते हैं। चौथे दिन सप्तमी को सुबह सूर्योदय के समय विधिवत पूजा कर छठ का प्रसाद वितरित किया जाता है। साथ ही इस दिन व्रत का पारण भी किया जाता है।
Happy Chhath puja shayari in hindi
आपकी आंखों में सजे है जो भी सपने
और दिल में छुपी है जो भी अभिलाषाएं
छठी मैया के आशीर्वाद से सच हो जाएं
आपके लिए यही है मेरी शुभकामनाएं
तकलीफें आपको छु ना सकें कभी
उचाईयां आप हमेशा छुए
आपका हर लक्ष्य पूरा हो
यही प्रार्थना है हमारी
छठ पूजा 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

Chhath Puja
छठ पूजा आए बनके उजाला
खुल जाए आप की किस्मत का ताला
हमेशा आप पर रहे मेहरबान ऊपर वाला
यहीं दुआ करता है आपका ये चाहने वाला।
मंदिर की घंटी, आरती की थाली
नदी के किनारे सूरज की लाली
जिंदगी में आए खुशियों की बहार
आपको मुबारक हो, छठ का त्योहार

Chhath Puja Wishes
छठ पर्व पर सूर्य का दीदार हो
और खुशियों की बौछार हो
सुखी रहें आप सभी हमेशा
छठ मैया करें हर प्रार्थना स्वीकार।
पूरे एक साल के बाद
छठ पूजा का दिन आया है
सूर्य देव को नमन कर,
हमने इसे धूमधाम से मनाया है
छठ पूजा की शुभकामनाएं।

Chhath Puja Wishes
जो हैं जगत के तारण हार,
सात घोड़ों की है जिनकी सवारी,
न कभी रुके, न कभी देर करें,
ऐसे हैं हमारे सूर्य देव,
आओ मिल कर करें,
इस छठ पूजा पर उनकी पूजा
छठ पूजा की शुभकामनाएं।
