लाइफस्टाइल

Chaitra Navratri Wishes for Family: परिवार को मिलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद, फैमिली मेंबर्स को भेजें चैत्र नवरात्रि की यूनीक शुभकामनाएं

Chaitra Navratri Wishes for Family in Hindi (चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं): नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना, नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना। चैत्र नवरात्रि 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं - ऐसे ही प्यार भरे मंगलकामना के साथ आप अपने परिवार के सदस्यों को चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां देखें चैत्र नवरात्रि के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी, स्टेटस फैमिली के लिए:

Image

परिवार के लिए चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

Chaitra Navratri Wishes for Family in Hindi: आज से चैत्र नवरात्रि के महापर्व का आगाज हो चुका है। चैत्र नवरात्रि का यह पावन पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास है। यह पर्व चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होकर नौ दिनों तक चलता है। यह हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत) की शुरुआत का प्रतीक है और इसे वसंत नवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ दिव्य स्वरूपों की आराधना की जाती है। देवी दुर्गा की उपासना के इस पर्व को लेकर हिंदू परिवारों में उत्साह और भक्ति देखते ही बनती है। लोग एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए उनके मंगालकामना की दुआ करते हैं। आप भी अपने परिवार के सदस्यों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां देखें चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं परिवार के लिए:

Happy Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi for Family

1. नव कल्पना नव ज्योत्सना नव शक्ति नव अराधना

नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. नव दीप जले, नव फूल खिले,

रोज मां का आशीर्वाद मिले।

इस नवरात्रि आपको वो सब मिले,

जो आपका दिल चाहे। जय माता दी!

3. मां दुर्गा के 9 अवतार आपको

9 गुणों - शक्ति, खुशी, मानवता, शांति, ज्ञान, भक्ति,

नाम, प्रसिद्धि और स्वास्थ्य के साथ आशीर्वाद दें।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

4. सर्व मंगल मांगल्ये, शिवे सर्वार्थ साधिके

शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

5. मां दुर्गा आपको सभी चुनौतियों से पार पाने का साहस,

सही निर्णय लेने की बुद्धि और अपने सपनों को

साकार करने की शक्ति प्रदान करें।

आपको नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

6. मां के नौ रूप, नौ अलग-अलग रंग,

आपके जीवन में भर दें नई उमंग!

इस नवरात्रि मां भवानी आपके घर आएं

और खुशियों से आपकी झोली भर जाएं।

शुभ चैत्र नवरात्रि!

7. मां दुर्गा का आशीर्वाद मिले,

जीवन में खुशियां खिलें।

नवरात्रि का यह पावन पर्व,

आपके हर सपने को पूरा करे।

8. मां लक्ष्मी का सिर पर हाथ हो

मां सरस्वती का हरदम साथ हो

गणेश जी का घर में निवास हो

और मां दुर्गा के आशीर्वाद से

आप सभी के जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

9. हर घर में गूजेंगे जय माता के नारे

सबका जीवन है मां दुर्गा के सहारे

इस नवरात्रि दूर हों जीवन से सारे अंधियारे

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

10. ना ही गिनकर दिया है, ना ही तौलकर दिया है...

मां ने जिसे भी दिया है, दिल खोल कर दिया है...

नवरात्रि की ढ़ेरो शुभकामनाएं

11. ओम सर्वमंगल मांगल्ये

शिवे सर्वार्थ साधिके,

शरण्ये त्रयम्बके गौरी

नारायणी नमोस्तुते

नवरात्र की शुभकामनाएं !

12. जगत पालनहार है मां

मुक्ति का धाम है मां,

हमारी भक्ति का आधार है मां

सबकी रक्षा की अवतार है मां।

चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article