लाइफस्टाइल

Birthday Wishes Images For Best Friends: जिगर के छल्ले के बर्थडे को बनाएं यादगार, इन खास संदेशों से दें जन्मदिन की बधाई, बाटे खुशियां और मुस्कान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Aug 1, 2025, 03:15 PM IST

Happy Birthday Wishes Images For Best Friends in Hindi: दोस्ती एक अनोखा बंधन हैं। दोस्ती जीवन की मिसाल है जो हर सुख-दुःख में साथ रहती है और हमारी मदद कर हौसला बुलंद करती हैं। उम्र का कोई भी पड़ाव हो, बचपन, जवानी या बुढ़ापा, दोस्ती हर दौर में साथ निभाती है और काम आती है।

Image

Best Friend Birthday Wishes 2025

Happy Birthday Wishes Images For Best Friends in Hindi: जन्मदिन किसी का भी हो, मन में जोश और उत्साह की लहर जरुर ही उठती है। जन्मदिन सौगात लाता है खुशियों और उमंगों की और अगर बर्थडे हमारे दोस्त का हो तो बात कुछ अलग ही बनती हैं। शब्द बहुत से असर छोड़ते है और किसी को शुभकामनाएं देनी हो तो शब्द खास ही चुनने पड़ते हैं।

करें इस तरह से अपने दोस्तों को बर्थडे विश –

1.जन्मदिन मुबारक हो मेरे यार, तेरा साथ रहे हमेशा हमारे साथ।

2.तेरे जन्मदिन पर दिल से दुआ है मेरी, खुशियों से भरी रहे तेरी जिंदगी।

3.यारी का रिश्ता यूं ही बना रहे, जन्मदिन पर खुशियों का उपहार मिले।

4.तेरे जन्मदिन की बधाई मेरे दोस्त, तू हमेशा रहे खुशियों से रोशन।

5.जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ, दोस्ती में यूं ही बनी रहे गर्माहट।

6.जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, प्यारे दोस्त। साल दर साल खुशियाँ बढ़ें, हर ख्वाब हो पूरा, हर दिन नई उमंग मिले। जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यारे दोस्त!

7.तुम्हारी दोस्ती में जो खुशी है, वो दुनिया की किसी और चीज़ में नहीं। तुम्हें जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ!

8.तुम्हारे हर सपने की मंज़िल को पा सको, जीवन में हर खुशी को महसूस कर सको। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दोस्त!

9.जन्मदिन मुबारक हो मेरे दोस्त! दुआ करते हैं तुम्हारी हर दुआ कबूल हो, खुशी के हर पल तुम्हारे नाम हो।

10.तेरी मुस्कान से रोशन है मेरा हर दिन, तू रहे खुश, ये ही मेरी दुआ है। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ, मेरे दोस्त!

दोस्त के जन्मदिन पर पेश करें यह शायरियां –

1.आज ही के दिन…

एक चांद उतर के आया था…

ऊपर वाले ने बड़ी फुर्सत से

आज एक नूर बनाया था।

जन्मदिन मुबारक हो

2.कुछ सोचने बैठता हु तो

तेरा ही ख्याल आता हैं

कुछ बोलना चाहता हु तो

तेरा ही नाम आ जाता हैं

कब तक छुपाऊ

अपने मन की बातो को

तेरी हर बात पर मुझे

प्यार आ जाता है

3.आपके जन्मदिन पर हम देते हैं ये दुआ,

खुशियाँ आपके दामन से कभी न हों जुदा,

खुदा की रहमतों में कभी कमी न आये,

आपके होंठों की ये मुस्कराहट न जाए।

4.दूर है तो क्या हुआ आज का दिन तो हमें याद है,

तुम ना सही पर तुम्हारा साया तो हमारे साथ है,

तुम्हें लगता है हम सब भूल जाते है,

पर देख लो तुम्हारा जन्मदिन तो हमें याद है!

5.जीवन में आर्शीवाद मिले बड़ों से, सहयोग मिले छोटों से,

ख़ुशी मिले दुनिया से, प्यार मिले सब से,

यही दुआ है मेरी रब से।

जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article