लाइफस्टाइल

लियारी में नहीं भारत में ही है हमजा और यालिना का लग्जरी बंगला, अंदर से दिखता है ऐसा, देखें Photos

फिल्म धुरंधर 2 में दिखाया गया हमजा और यालिना का भव्य बंगला दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसे लियारी की लोकेशन बताया गया, वह असल में भारत की ही एक लग्जरी प्रॉपर्टी है। यह घर मॉडर्न डिजाइन, लग्जरी और भारतीय वास्तुकला का शानदार उदाहरण प्रस्तुत करता है। देखें अंदर से ये घर कैसा दिखता है, कहां है धुरंधर का घर।

Image

Hamza And Yalina's Luxury House in Dhurandhar 2 Inside Pics

Hamza And Yalina's House in Dhurandhar 2 - The Revenge: फिल्म धुरंधर 2 इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में है। कहानी और किरदारों के साथ-साथ एक और चीज जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा, वह है हमजा अली मजारी और यालिना जमाली का शानदार बंगला। फिल्म में इसे पाकिस्तान के लियारी का बताया गया है, लेकिन असलियत इससे बिल्कुल अलग है। यह भव्य घर दरअसल भारत के अमृतसर में ही स्थित एक लग्जरी प्रॉपर्टी है, जिसने अपनी खूबसूरती से सबको चौंका दिया है। यहां देखें आखिर ये घर अंदर से कैसा दिखता है, जिसे देख आप अपने लग्जरी घर का होम डेकोर तो इंटीरियर कर सकते हैं।

अमृतसर में छिपा है ये शानदार घर

जिस बंगले को फिल्म में विदेशी लोकेशन की तरह पेश किया गया, वह वास्तव में 23DC आर्किटेक्ट्स द्वारा डिजाइन किया गया एक प्रोजेक्ट है। इस घर का नाम 'आनंदा' रखा गया है। आर्किटेक्ट्स ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की कि यह प्रॉपर्टी पंजाब में स्थित है और उन्हें गर्व है कि उनका डिजाइन बड़े पर्दे पर नजर आया।

आधुनिकता और प्रकृति का खूबसूरत मेल

इस बंगले की सबसे खास बात इसका डिजाइन है, जिसमें मॉडर्न आर्किटेक्चर और प्राकृतिक वातावरण का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। घर को इस तरह बनाया गया है कि प्राकृतिक रोशनी भरपूर आए और हर कोना खुला और हवादार महसूस हो। ऊँची छतें, बड़े-बड़े कमरे और खुले आंगन इसे एक रॉयल लुक देते हैं, जो स्क्रीन पर भी साफ झलकता है।

Hamza And Yalina's Luxury House in Dhurandhar 2

Hamza And Yalina's Luxury House in Dhurandhar 2

अंदर से भी उतना ही शानदार

बंगले का इंटीरियर बेहद सलीकेदार और मिनिमलिस्ट है। यहां आधुनिक सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है—जैसे सेंट्रल एसी, विशाल अलमारियां, अटैच्ड बाथरूम और सॉफ्ट लाइटिंग। हर जगह स्पेस और लाइट का संतुलन इसे एक सुकून भरा माहौल देता है। आंगन में हरियाली, पत्थर की सजावट और खूबसूरत लॉन इस घर की सुंदरता को और बढ़ाते हैं।

भारतीय डिजाइन की झलक

बाहरी हिस्से में हल्के ग्रे रंग की दीवारें और लकड़ी के एलिमेंट्स इसे एलिगेंट लुक देते हैं। वहीं अंदर का डिजाइन सादगी और आराम का एहसास कराता है। यह घर इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि कैसे भारतीय वास्तुकला में आधुनिकता और परंपरा का संतुलन बनाया जा सकता है।

Luxury House in Dhurandhar 2

Luxury House in Dhurandhar 2

फिल्मी जादू और हकीकत

धुरंधर 2 में इस बंगले को लियारी की लोकेशन बताकर दिखाया गया, लेकिन असल में यह अमृतसर की शान है। यह दर्शाता है कि फिल्में कैसे रियल लोकेशन को नए रूप में पेश कर दर्शकों को चौंका देती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article