लाइफस्टाइल

Navratri Hairstyles: नवरात्रि में ऐसे संवारे अपने बाल.. इन 5 सिंपल हेयरस्टाइल्स में लगेंगी एकदम शानदार, अभी से करें सेलेक्ट

Navratri Hairstyles: नवरात्रि के लहंगे या सूट के साथ ये शानदार हेयरस्टाइल्स एकदम ही परफेक्ट लुक देंगी। देखें नवरात्रि के लुक में चार चांद लगाने के लिए सिंपल, लेटेस्ट, ट्रेडिंग हेयरस्टाइल जिन्हें आप ट्रेडिशनल वियर संग ट्राई कर सकती हैं। इन हेयरस्टाइल्स को शॉर्ट हेयर वाली गर्ल्स भी बना सकती हैं। देखें हेयरस्टाइल फोटो।

Image

Navratri hairstyle 2024

Navratri Hairstyles: शारदीय नवरात्रि का त्योहार बस शुरु होने ही वाला है। और इन नवरात्रों में माता रानी के पूजन के साथ साथ माता रानी के आगे डांडिया रास करने तो साज श्रृंगार करने का भी अपना अलग ही मजा होता है। जिसके लिए लड़कियां खास तैयार होती हैं, तो आप भी अगर अपने लिए पहले से ही नवरात्रि का लुक रेडी कर रही हैं। और नवरात्रि पर एकदम ही शानदार लुक के लिए कपड़े, ज्वेलरी तो सेलेक्ट कर ली हैं, लेकिन बाल कैसे संवारे ये समझ नहीं आ रहा है। तो ये वाली सारी ही हेयरस्टाइल्स आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकती हैं। जिन्हें बनाना भी बहुत आसान है और आपका लुक भी एकदम चांद सा सुंदर लगेगा। देखें लेटेस्ट सिंपल, ईजी हेयरस्टाइल फॉर गर्ल्स।

Latest Hairstyle for girls long short hair Navratri 2024

Latest Hairstyle

Latest Hairstyle

नवरात्रि के ट्रेडिशनल लहंगा या सूट वाली ड्रेस के साथ और देसी लुक के लिए ऐसी शीषपट्टी या माथा पट्टी, मांग टीका वाला हेयरस्टाइल एकदम शानदार लगेगा। आप ऐसी हेयरस्टाइल चोटी या खुले बालों के साथ कर सकती हैं।

Latest Hairstyle for Navratri

Latest Hairstyle for Navratri

नवरात्रि की सुपरहिट हेयरस्टाइल के लिए ये कौड़ी शेल वाली हेयरस्टाइल भी कुछ कम नहीं हैं। खुले बालों के साथ स्टाइलिश ब्रेड्स के साथ शेल तो बन के साथ भी ऐसी हेयरस्टाइल गजब लगेगी।

Ribbon Latest Hairstyle Photo

Ribbon Latest Hairstyle Photo

रिबन वाली हेयरस्टाइल्स भी इन दिनों बहुत ही ज्यादा ट्रेंड में हैं। ऐसी हेयरस्टाइल वाली ओपन ब्रेड, ट्विस्टेड ब्रेड, फ्रेंच ब्रेड आदि संग कर सकती हैं। वहीं दो रंग की रिबन वाली ब्रेड भी बढ़िया लगेगी।

Latest Hairstyle for short hair

Latest Hairstyle for short hair

नवरात्रि के लिए हेयरस्टाइल तलाश रही हैं, तो ये दोनों हेयरस्टाइल्स भी काफी ट्रेंड में है। सिंपल चोटी के साथ हैवी एक्सेसरी वाला लुक तो सिंपल सा स्लीक बन लुक भी बहुत ही ज्यादा आई कैची है। जरूर ही आप इन सारी हेयरस्टाइल्स में से एक भी ट्राई कर लेंगी तो नवरात्रि लुक एकदम खिल उठेगा।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article