लाइफस्टाइल

गर्मी में पीठ पर निकल आई हैं घमौरियां? ये 5 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे जल्द राहत

गर्मियों में ज्यादा पसीना और त्वचा पर नमी जमा होने की वजह से पीठ पर घमौरियां निकलना एक आम समस्या है। इससे खुजली, जलन और असहजता महसूस हो सकती है। देखें घमौरियां दूर करने के लिए घरेलू उपाय क्या हैं।

Image

Ghamori ke gharelu upay

Ghamoriya kaise hataye, Home Remedies For Heat Rash: गर्मियों में तेज धूप, बहुत ज्यादा पसीना और उमस भरा मौसम त्वचा संबंधी कई समस्याओं को जन्म दे सकते हैं। लंबे समय तक पसीने से भीगे कपड़े पहनने की वजह से घमौरी निकलने का खतरा बढ़ जाता है। इस समस्या में पीठ, गर्दन और छाती जैसे हिस्सों पर छोटे-छोटे लाल दाने उभर आते हैं, जिनके साथ खुजली और जलन भी महसूस हो सकती है। दरअसल, जब स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं, तो पसीना त्वचा के बाहर निकल नहीं पाता है और घमौरियां बनने लगती हैं। हालांकि यह कोई गंभीर समस्या नहीं है, लेकिन समय पर देखभाल न करने पर असुविधा और त्वचा की परेशानी बढ़ सकती है।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - योग दिवस 2026 की थीम क्या है

Ghamoriya kaise hataye, घमौरियों से राहत पाने के 5 तरीके

एलोवेरा जेल: घमौरियों से राहत पाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह त्वचा को ठंडक देता है और जलन कम करने में मदद करता है। ताजा एलोवेरा जेल को घमौरियों वाली जगह पर 15-20 मिनट तक लगाएं और फिर पानी से धो लें। दिन में दो बार ऐसा करने से आराम मिल सकता है।

चंदन का लेप: चंदन त्वचा को ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है। घमौरियों की खुजली और जलन कम करने के लिए चंदन पाउडर में थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे प्रभावित जगह पर लगाएं और सूखने के बाद धो लें। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और लालपन भी कम हो सकता है।

ठंडे पानी की सिकाई: अगर घमौरियों में ज्यादा खुजली या जलन हो रही है, तो ठंडे पानी की सिकाई से राहत मिल सकती है। इसके लिए एक साफ कपड़े को ठंडे पानी में भिगोकर घमौरियों वाली जगह पर कुछ मिनट तक रखें। इससे त्वचा को ठंडक मिलती है और जलन व खुजली कम हो सकती है। ध्यान रखें कि बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं, क्योंकि इससे त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।

Home remedies for prickly heat

Home remedies for prickly heat

नीम का पानी: नीम त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। घमौरियों से राहत पाने के लिए कुछ नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें। पानी ठंडा होने के बाद उससे प्रभावित जगह को साफ करें। इससे त्वचा को ठंडक मिल सकती है और संक्रमण का खतरा भी कम हो सकता है।

ढीले और सूती कपड़े पहनें: घमौरियों से बचने और जल्दी राहत पाने के लिए सही कपड़े पहनना भी जरूरी है। गर्मियों में ढीले और सूती कपड़े पहनें, ताकि त्वचा तक हवा पहुंच सके और पसीना जल्दी सूख जाए। बहुत टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनने से घमौरियां बढ़ सकती हैं। साथ ही, त्वचा को साफ और सूखा रखने की कोशिश करें।

घमौरियों में भूलकर भी ना करें ये चीजें

घमौरियां होने पर उस जगह को बार-बार खुजलाना नहीं चाहिए, इससे जलन बढ़ सकती है और इन्फेक्शन भी हो सकता है। बहुत टाइट या सिंथेटिक कपड़े नहीं पहनने चाहिए, क्योंकि इससे पसीना बढ़ता है और समस्या और खराब हो सकती है। धूप और गर्मी में ज्यादा देर तक नहीं रहना चाहिए। घमौरियों पर सीधे बर्फ भी नहीं लगानी चाहिए। साथ ही, पसीने वाले कपड़े लंबे समय तक नहीं पहनने चाहिए और त्वचा को साफ व सूखा रखना जरूरी है।

यह खबर गौरांगी द्वारा लिखी गई है, जो टाइम्स नाऊ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न काम कर रही हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article