आज का सुविचार 9 दिसंबर 2025 (Good thought for the day): आज के इस भागदौड़ और चुनौती, प्रतिस्पर्धा भरे जीवन में, सपने न सिर्फ एक एस्केप हैं, बल्कि वे आपके आगे बढ़ने का ईंधन और रास्ता भी हैं। सफलता की राह में सपने सीढ़ी की तरह होते हैं, क्योंकि सपने ही आपको उस लक्ष्य तक ले जाते हैं, जिसे आपने सिर्फ कल्पना में देखा है। यह विचार किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि दुनिया के सभी सफल लोगों के जीवन का सार है। हर सुबह उठने का एक कारण, हर संघर्ष का एक उद्देश्य, और हर छोटी-बड़ी जीत की नींव, सब कुछ एक सपने से ही शुरू होता है। सपनों की जहां बात होती है, वहां भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' कहे जाने वाले डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के एक कथन का जिक्र जरुर होता है।
सपना वह नहीं है जो आप सोते समय देखते हैं, यह वह है जो आपको सोने नहीं देता।
डॉ कलाम द्वारा कही गई ये बात.. केवल प्रेरणा का स्रोत नहीं है, बल्कि जीवन में लक्ष्य निर्धारण और उसकी प्राप्ति का मंत्र भी है। यहां देखें विस्तार से आखिर इस कथन का अर्थ क्या है और आप कैसे इसे अपने जीवन में शामिल करके, सफलता की राह में आगे बढ़ सकते हैं।
डॉ. कलाम ने ऐसा क्यों कहा
भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का यह प्रसिद्ध कथन आज भी लाखों युवाओं के लिए मार्गदर्शक का काम करता है। यह पंक्ति सिर्फ एक कथन नहीं, बल्कि जीवन की नई राह है। जिसका अर्थ है कि, रात में आने वाले सपने तो मन के लिए मात्र मनोरंजन हैं। लेकिन असली सपना वह है जो हमारी चेतना में दिन-रात जागता रहता है, एक ऐसी ललक जो हमें निरंतर कर्म के लिए प्रेरित करती है। यह सपना हमारी आंखों के सामने एक लक्ष्य, एक उद्देश्य के रूप में सदैव रहता है। यही वह ऊर्जा है जो नींद को मात दे देती है, आराम के पलों में भी हमसे काम लेती है और असफलता आने पर भी हमें रुकने नहीं देती।
सपनों पर मोटिवेशनल कोट्स इन हिंदी
1. सपने वही सच होते हैं,
जो नींद से लड़ जाते हैं,
हौसले की धूप में जलकर भी,
अपने लक्ष्य तक पहुँच जाते हैं
2. सपनों की उड़ान बड़ी होती है,
डर की दीवारें छोटी पड़ जाती हैं,
बस भरोसा रखना मंज़िल पर,
राहें खुद-ब-खुद बन जाती हैं
3. सपना छोटा हो या बड़ा,
दिल में जलना जरूरी है,
जिसमें लगन की आग न हो,
उसका हर सपना अधूरा ही रहता है
Motivational Quotes in Hindi on Dream
4. सपनों को देखना आसान है,
उन्हें पूरा करना हिम्मत है,
जो थककर भी चलते रहते,
मंज़िल उन्हीं की किस्मत है
5. सपने रात के नहीं होते,
जो सुबह आँखों से उतर जाएँ,
सपने तो वो होते हैं जो,
आपको जगाकर आगे बढ़ाएँ
6. सपनों का बोझ भारी नहीं,
दिल में उम्मीद जगाता है,
जो गिरकर भी उठ जाए,
वही इतिहास बनाता है
बहुत ही सरल शब्दों में डॉ. कलाम ने समझाया है कि, सपनों की ताकत क्या होती है। कैसे सपनें देखकर आप अपनी सफलता का रास्ता खोल सकते हैं। अगर आप भी जीवन में सफल होना चाहते हैं तो सपने देखने से कभी न डरें। डॉ. कलाम की बात पर अमल करें और सपने देखें तथा उन्हें पूरा करने के लिए हर मुम्किन प्रयास करें।
