लाइफस्टाइल

Good Morning Shayari: जुल्फ बिखरा के निकले वो घर से..., पढ़ें ज़ुल्फों की खूबसूरती बयां करते ये शेर

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 6, 2023, 06:27 AM IST

Good Morning Shayari on Hair: मशहूर शायरों ने ज़ुल्फों की ख़ूबसूरती बयां करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बालों की प्रशंसा करते हुए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है कि प्रेमिका अपना दिल हार बैठे। आज पढ़ें ज़ुल्फों की खूबसूरती बयां करते ये शेर

Image

Shayari on Hair

Good Morning Shayari on Hair: मशहूर शायरों ने ज़ुल्फों की ख़ूबसूरती बयां करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शायरी की ज़ुबान में ज़ुल्फों को घटा कहा गया है। किसी शायर ने जुल्फों को बादल कह दिया तो किसी ने जानलेवा खंजर। सबके अपने अपने अंदाज हैं। मिर्जा गालिब से लेकर मीर तकी मीर और जौन एलिया तक ने बालों की प्रशंसा करते हुए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया है कि प्रेमिका अपना दिल हार बैठे। आज पढ़ें ज़ुल्फों की खूबसूरती बयां करते ये शेर-

जुल्फों पर शायरी

गई थी कह के मैं लाती हूं ज़ुल्फ़-ए-यार की बू

फिरी तो बाद-ए-सबा का दिमाग़ भी न मिला

-जलाल लखनवी

देखी थी एक रात तिरी ज़ुल्फ़ ख़्वाब में

फिर जब तलक जिया मैं परेशान ही रहा

-रज़ा अज़ीमाबादी

तेरे धोके में किसी और के शाने लग जाएं

सब के जैसी न बना ज़ुल्फ़ कि हम सादा-निगाह

तेरे धोके में किसी और के शाने लग जाएं

-फ़रहत एहसास

फिर याद बहुत आएगी ज़ुल्फ़ों की

फिर याद बहुत आएगी ज़ुल्फ़ों की घनी शाम

जब धूप में साया कोई सर पर न मिलेगा

-बशीर बद्र

नींद उस की है दिमाग़ उस का है रातें उस की हैं

तेरी ज़ुल्फ़ें जिस के बाज़ू पर परेशां हो गईं

-मिर्ज़ा ग़ालिब

बिखरी हुई हो ज़ुल्फ़ भी

किसी के हो रहो अच्छी नहीं ये आज़ादी

किसी की ज़ुल्फ़ से लाज़िम है सिलसिला दिल का

-यगाना चंगेज़ी

अपने सर इक बला तो लेनी थी

मैं ने वो ज़ुल्फ़ अपने सर ली है

-जौन एलिया

हम हुए तुम हुए कि 'मीर' हुए

उस की ज़ुल्फ़ों के सब असीर हुए

-मीर तक़ी मीर

बिखरी हुई हो ज़ुल्फ़ भी इस चश्म-ए-मस्त पर

हल्का सा अब्र भी सर-ए-मय-ख़ाना चाहिए

-अज्ञात

गेसू रुख़ पर हवा से हिलते हैं

चलिए अब दोनों वक़्त मिलते हैं

-मिर्ज़ा शौक़ लखनवी

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article