Good Morning Wishes for Mother in Hindi: किसी भी इंसान की जिंदगी में उसका पसंदीदा शख्स उसकी मां ही होती है। मां और बच्चों को जो रिश्ता है उसे कभी भी शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। अपने बच्चों की सलामती के लिए मांएं ना जानें कितना ही संघर्ष और दुआएं करती हैं। लेकिन जब हम बड़े होते हैं जीवन की कश्मकश में अपनी मां के त्याग और बलिदान को भूलने लगते हैं। ऐसे में अगर आप रोज अपनी मम्मी को स्पेशल फील कराना चाहते हैं और उन्हें बताना चाहते हैं कि वो आपके लिए कितनी खास हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। आप अपनी मां को डेली सुबह ऐसे शानदार गुड मॉर्निंग मैसेज भेज सकते हैं। यहां देखें मां के लिए प्यार भरे गुड मॉर्निंग विशेज हिंदी में:
Good Morning Wishes for Mom in Hindi
1. तेरी गोद में खेलकर हुआ बड़ा
तेरे ही आंचल में निकला मेरा बचपन,
मां से भी बढ़कर है मेरे लिए मां तू
तेरे लिए धड़कती है मेरे दिल की धड़कन।
Good Morning My Mother!
2. हर रिश्ता बेकार है,
हर रिश्ते में तकरार है
लेकिन मां के रिश्ते में सिर्फ ममता और प्यार है
Good Morning Maa, Love You
3. हजारों रिश्ते बनाए दुनिया में
पर कोई नहीं मिला है मां जैसा,
मां का प्यार ही अलग है
कहीं नहीं मिलेगा
चाहे कितना भी कमा लो पैसा।
!!!गुड मॉर्निंग माताजी!!!
4. मां याद आती है सबसे पहले
जब लगती है कोई चोट,
मां के मन में होता है सिर्फ प्यार
कहीं नहीं होता कोई खोट।
सुप्रभात मां!!
5. चाहे साथ हो या ना हो यह संसार,
हमेशा मिलता रहे मां का प्यार।
गुड मॉर्निंग मेरी प्यारी माँ!!!
6. तेरी ममता के आगे
फीके लगने लगते हैं सारे भगवान,
शब्द नहीं है मेरे पास
कैसे करूं ‘मां’ मैं तेरा गुणगान।
Good Morning Beautiful Mother.
7. हो गया है सवेरा
गुजर गया है अंधेरा काला,
मां के आंखें खोलते ही घर में हो जाता है उजाला।
गुड मॉर्निंग!!!
8. रहना है मुझे जमीन पर
नहीं छूना है आसमान,
मेरी मां की चरणों में ही है मेरा जहान।
Good Morning Maa.
9. कहीं नहीं मिलेगी वो ममता
चाहे घूम आएं सारे संसार में,
वो सुकून और एहसास नहीं है कहीं
जो मिलता है मां के प्यार में।
Good Morning Mother.
Good Morning Shayari for Maa
10.घुमा हूं दुनिया भर में
देख लिया हर ठिकाना,
कहीं नहीं मिला वो स्वाद
जैसा मां बनाती है खाना।
Good Morning Maa.
11. आपको सबसे अच्छी
आप में नहीं है कोई कमी,
तभी तो आप बन पाई हो मेरी मम्मी।
!!गुड मॉर्निंग मम्मी!!
Good Morning Messages for Mother
12. मां की ममता का नहीं है कोई मोल,
मां का प्यार है
इस दुनिया में सबसे अनमोल।
गुड मॉर्निंग मेरी प्यारी मां!!!
13. मां की आंखों का तारा हूं,
मां के लिए बेटा प्यारा हूं,
क्या बताऊं इससे ज्यादा
मैं मां के लिए जग सारा हूं।
Good Morning Maa!
14. खुद भूखी रह जाएं
पर बच्चों को खाना खिलाएंं,
गलती करने पर प्यार से समझाएं,
और क्या बताऊं मां के बारे में
मां की याद से ही आंखें भर आएं।
Good Morning Mother
15. बड़ा हो गया हूं फिर भी
मैं बैठना चाहूं तेरी गोद में,
लौट कर एक बार फिर से बचपन में
जीना चाहूं मैं आनंद-प्रमोद में।
Good Morning Mom.
