लाइफस्टाइल

Morning Wishes: जिनके मन में श्री राम है, भाग्य में उसके बैकुंठ धाम है... भगवान राम के इन बधाई संदेश, मैसेजेस, शायरी से करीबियों को कहें सुबह की राम-राम

Monday Morning Wishes: आज वही दिन है, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार था। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा का दिन और इस दिन पर अगर आप अपने दोस्तों और परिजनों के साथ सुबह की शुरुआत भगवान राम के खूबसूरत मैसेज और कोट्स शेयर करके करना चाहते हैं तो ये लेटेस्ट गुडमॉर्निंग मैसेज आपकी मदद कर सकते हैं।

Image

ram ram ram ji good morning wishes status

Monday Morning Wishes: अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का उद्धाटन भारत दुनियाभर के हिंदुओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। आज यानी 22 जनवरी को इस मंदिर का बहुप्रतीक्षित प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने जा रहा है। ऐसे में कई लोग इस दिन का साक्षी बनने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। वहीं जो लोग अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं वो घर बैठे अपने दोस्तों और परिजनों को राम मंदिर बधाई दे रहे हैं। लोग सुबह उठने के साथ ही एक दूसरे को राम मंदिर की बधाई संदेश, विशेज, शायरी, फोटो आदि भेजकर उनको पॉजिटिव फील कर रहे हैं। राम मंदिर उद्घाटन से पहले ही लोग सबुह के गुड मॉर्निंग मैसेजेस में भगवान राम से जुड़े संदेशों के जरिए लोगों को सुबह की राम-राम, जय श्रीराम, राम जी की नमस्ते आदि भेजकर उनका दिन स्पेशल बना रहे हैं।

भगवान श्री राम के मैसेजेस से कहें सुबह की राम-राम

1) मंगल भवन अमंगल हारी,

द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी,

राम सिया राम, सिया राम,

जय जय राम!

सुबह की राम-राम

2) सजा दो घर को गुलशन सा,

अवध में श्री राम आ रहे हैं !!

सभी को राम मंदिर की बधाई!

जय श्री राम

सुबह की राम-राम

good morning ram mandir wishes in hindi

good morning ram mandir wishes in hindi

3) त्याग दी सब ख्वाहिशें,

कुछ अलग करने के लिए,

‘राम’ ने खोया बहुत कुछ,

‘श्री राम’ बनने के लिए

सुबह की राम-राम

4) कभी भी दुःख का आप पर पड़े ना साया,

राम जी के नाम का ऐसा असर हैं छाया।

हर पल धन धन्य आये आपके अंगना,

हैं मेरी यही मनोकामना

जय श्री राम

सुबह की राम-राम

5) चप्पा चप्पा भर जाएगा

श्री राम जी के दीवानों से

सारा देश गूंज उठेगा

जय श्री राम के जयकारो से !!

जय श्री राम

सुबह की राम-राम

subah ki ram ram ram ji

subah ki ram ram ram ji

6) हो आपकी जिंदगी में खुशियों का मेला

कभी ना आए कोई झमेला

सदा सुखी रहे आपका बसेरा..

मुबारक हो आपको यह शुभ दिन

जय श्री राम

सुबह की राम-राम

7) गुणवान तुम, बलवान तुम,

भक्तों को देते हो वरदान तुम,

भगवान तुम, पालनहार तुम,

मुश्किल को कर देते आसान तुम।

जय श्री राम

सुबह की राम-राम

8) श्री रामचंद्र कृपालु भज

मन हरण भवभय दारुणम।

नवकंज लोचन, कंज मुख,

कर कंज, पद कंजारुणम।

जय श्री राम

सुबह की राम-राम

ram ji ki jai ram mandir wishes

ram ji ki jai ram mandir wishes

9) जिनके मन में श्री राम है,

भाग्य में उसके बैकुंठ धाम है,

उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,

संसार में उसका कल्याण है।

जय श्री राम

सुबह की राम-राम

10) रामजी की निकली सवारी,

रामजी की लीला है न्यारी,

एक तरफ लक्ष्मण,

एक तरफ सीता

और बीच में जगत के पालनहारी,

जय श्री राम

सुबह की राम-राम

11) श्रीराम के दरबार में दुनिया बदल जाती है

रहमत से हाथ की लकीर बदल जाती है,

लेता है जो भी दिल से श्री राम का नाम

एक पल में उसकी तकदीर बदल जाती है।

जय श्री राम

सुबह की राम-राम

12) राम नाम का फल है मीठा,

कोई चख के देख ले!

खुल जाते हैं भाग,

कोई पुकार के देख ले!

जय श्री राम

सुबह की राम-राम

13) निकली है सज धज के राम जी की सवारी,

लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,

राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी।

राम जी के प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक शुभकामनाएं।

जय श्री राम

सुबह की राम-राम

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article