लाइफस्टाइल

Gond Ke Laddu Recipe: घर पर बनाएं गोंद के लड्डू, सर्दियों की इन परेशानियों में मिलेगा छुटकारा

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 07:24 AM IST

Gond Ke Laddu: सर्दियों में गोंद के लड्डुओं का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह शरीर की गर्मी को बढ़ाने के साथ-साथ जोड़ों में दर्द और सूजन को भी कम कर सकता है। आइए जानते हैं गोंद के लड्डू बनाने की विधि और इसके क्या फायदे होते हैं?

Image

गोंद के लड्डू के फायदे

KEY HIGHLIGHTS
  • गोंद के लड्डू खाने से ठंड से मिलेगी राहत
  • जोड़ों में दर्द दूर करे गोंद के लड्डू
  • गोंद के लड्डू खाने से इम्यूनिटी होगी बूस्ट

Gond Ke Laddu Recipe and Benefits: अक्सर सर्दियों में ऐसे आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है, जिससे शरीर को गर्म रखा जा सके। ऐसे में अधिकतर लोग अदरक, लौंग, काली मिर्च जैसे मसालों का सेवन करते हैं। लेकिन क्या सर्दियों में ठंड से बचने के लिए मसालों को खा-खाकर बोर हो गए हैं? अगर हां तो परेशान न हों। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए इन मसालों के अलावा आप स्वादिष्ट गोंद के लड्डू भी खा सकते हैं। इस लड्डू के सेवन से आप न सिर्फ अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं, बल्कि यह कई तरह की परेशानियों को दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है। आज हम इस लेख में सर्दियों में गोंद के लड्डू बनाने की विधि और इसके फायदों के बारे में बताएंगे।

घर पर गोंद के लड्डू कैसे बनाएं? - How to make Gond Laddu at Home

आवश्यक सामग्री

  • गोंद - 1 कप
  • गेहूं का आटा - 1 कप
  • पिसी हुई चीनी - 1 कप
  • घी - 5 टेबल स्पून
  • काजू - 10 से 12
  • खरबूजे के बीज - 2 टेबल स्पून
  • इलायची पाउडर - 1 टीस्पून
विधि
  • गोंद के लड्डू को तैयार करने के लिए सबसे पहले गोंद को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  • इसके बाद एक कड़ाही में घी गर्म करके गोंद को भूनें।
  • अब इसमें काजू और खरबूजे के बीजों को भून लें।
  • इसके बाद कड़ाही में घी डालकर आटा भी भून लें।
  • इसके बाद एक बड़े से बर्तन में भूने हुए गोंद को दबा-दबाकर इसका चूरा बना लें।
  • इसके बाद इसमें आटा, काजू, इलायची पाउडर, काजू इत्यादि बची हुई सामग्री को डालकर मिक्स करें।
  • अब इस मिश्रण को लड्डू का आकार दें और कुछ समय के लिए रख देँ।
  • लीजिए गोंद के लड्डू तैयार हैं। अब आप इसे रोजाना 1 खाएं। इससे कई परेशानियां दूर रहेंगी।
Weight Loss Tips: दही खाने से तेजी से कम होता है वजन, बस यूं करें इस्तेमाल, मिलेगा डबल फायदा

सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने के फायदे - Gond Laddu Benefits

सर्दियों में गोंद के लड्डू खाने से आपका शरीर गर्म रहता है। यह सर्दियों में होने वाली समस्याएं जैसे- जोड़ों में दर्द, सूजन इत्यादि को कम कर सकता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी गोंद के लड्डू फायदेमंद हो सकते हैं। सर्दियों में शरीर की एनर्जी को बढ़ाने के लिए गोंद के लड्डू खाएं। गोंद के लड्डू का सेवन करने से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको किसी तरह की परेशानी है तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही गोंद के लड्डू का सेवन करें।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article