लाइफस्टाइल

Gold Jhumka Designs: दुल्हन के कान की शोभा बढ़ाते हैं ऐसे लटकन वाले सोने के झुमके, देखें गोल्ड झुमके के 5 सबसे सुंदर और नए डिजाइन्स

Gold Jhumka Designs (सोने के झुमके के डिजाइन्स): अगर आपके घर में या आपकी शादी है तो आपकी खुद की शादी है तो आप सोने के झुमके भी खरीदने वाले होंगे। इसमें हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां पर गोल्ड इयररिंग यानी सोने के झुमके से एक से बढ़कर एक डिजाइन्स मौजूद हैं।

Image

gold jhumka designs images

Gold Jhumka Designs (सोने के झुमके के डिजाइन्स): बदलते वक्त के साथ फैशन भी बदलता रहता है। लेकिन एक चीज कभी नहीं बदलने वाली है, वो है औरतों का सोने के प्रति प्यार और लगाव। महिलाएं अपने और अपने परिवार की बेटी-बहुओं के लिए सोने के झुमके तो खूब खरीदती हैं। खासतौर से अगर घर में शादी हो तब तो ऑर्डर देकर अपने पसंद के झुमके बनवाए जाते हैं। अगर आप भी गोल्ड झुमके खरीदने वाले हैं तो आपको पहले यहां से डिजाइन्स देख लेना चाहिए।

3 layer gold jhumka designs

3 layer gold jhumka designs

तीन लेयर वाले सोने के झुमके काफी समय से ट्रेंड में हैं। ये झुमके देखने में बड़े खूबसूरत और प्यारे लगते हैं। ये हैवी भी होते हैं, इसलिए इनका वजन ज्यादा होते है और महंगे भी आते हैं। लेकिन अगर दुल्हन के लिए सोना खरीदना है तो ऐसे झुमके जरूर लेने चाहिए।

jhumar gold jhumka designs

jhumar gold jhumka designs

झूमर वाले झुमके भी इन दिनों फैशन में हैं। इस तरह के झुमके कान की शोभा बढ़ाते हैं। ये स्टाइलिश और क्लासी दिखते हैं। ये दिखने में काफी भारी लगते हैं लेकिन असल में इनकी डिजाइन की वजह से इनमें ज्यादा वजन नहीं होता।

gold temple jhumka designs

gold temple jhumka designs

टेम्पल जूलरी तो साउथ इंडिया में काफी ज्यादा मशहूर है। इन जूलरी में भगवान की फोटो होती है और खासतौर से शादियों के लिए ये दुल्हन की पहली पसंद बन रहा है। अगर आप भी टेम्पल जूलरी लेने की सोच रहे हैं तो ये डिजाइन्स देखें।

moti gold jhumka designs

moti gold jhumka designs

मोती वाले सोने के झुमके भी कानों में अच्छे लगते हैं। इन्हें भी आप अपने ब्राइडल लुक को पूरा करने के लिए कैरी कर सकती हैं।

2 layer gold jhumka designs

2 layer gold jhumka designs

इस तरह के सिंगर और दो लेयर वाले सोने के झुमके तो दुल्हन अपनी रिसेप्शन पार्टी पर पहन सकती हैं। इन झूमकों में कई तरह के डिजाइन आते हैं, लेकिन ये सबसे बेस्ट हैं।

Srishti
सृष्टि author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article