लाइफस्टाइल

चेहरे पर ठंडक और ताजगी के लिए 'देसी उबटन' लगाएं, सिर्फ 1 ही यूज मे बेदाग- मुलायम त्वचा पाएं, जानें कैसे होती है तैयार

Homemade Ubtan: अगर आप घर पर देसी उबटन बनाना चाहते हैं तो यहां से इसे बनाने की पूरी विधि सीख सकते हैं। ये उबटन आपकी टैनिंग, दाग- धब्बे और डलनेस को दूर करेगी।

Image

देसी उबटन कैसे बनाएं (pc: pinterest)

Homemade Ubtan: चेहरे पर तुरंत निखार, ठंडक और ताजगी पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स ही जरूरी नहीं होते। हमारी रसोई में मौजूद कुछ साधारण चीजें भी त्वचा को गहराई से साफ और ग्लोइंग बना सकती हैं। पुराने समय से ही देसी उबटन का इस्तेमाल स्किन केयर के लिए किया जाता रहा है, खासकर खास मौकों से पहले। यह न केवल त्वचा की गंदगी और डेड स्किन हटाता है, बल्कि चेहरे को मुलायम और बेदाग बनाने में भी मदद करता है। देसी उबटन की खासियत यह है कि यह पूरी तरह प्राकृतिक होता है और ज्यादातर स्किन टाइप पर सूट करता है। इसमें मौजूद तत्व त्वचा को ठंडक देते हैं, जिससे जलन, टैनिंग और थकान कम होती है। अगर सही तरीके से बनाया और लगाया जाए, तो इसका असर पहले ही इस्तेमाल में दिख सकता है।

होममेड उबटन बनाने के लिए सामग्री-

  • खीरा-1
  • टमाटर-1
  • मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
  • नींबू
  • गुलाब जल

होममेड उबटन बनाने का तरीका-

  • इसके लिए आपको सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करना है।
  • फिर आपको टमाटर को भी कद्दूकस कर लेना है।
  • अब आपको एक कॉटन का कपड़ा लेकर इन दोनों चीजों का पानी निकाल लेना है।
  • फिर इस पानी को मुल्तानी मिट्टी में मिक्स करना है।
  • इसमें आपको नींबू और गुलाब जल को मिक्स करना है।
  • इसके बाद आपको इन सभी चीजों को मिक्स करना है।
  • फिर इसे स्टिक लगाकर जमाने रख देना है।

होममेड उबटन कैसे करें इस्तेमाल-

  • इसके लिए आपको उबटन को फ्रीज से निकालना है।
  • फिर चेहरे को साफ करने के बाद इसका इस्तेमाल करना है।
  • इसे अच्छे से पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • इसके बाद इसे 20 मिनट के लिए सूखने दें।
  • फिर चेहरे को पानी से साफ करके मॉइश्चराइजर लगाना है।
  • इसे लगाने के कुछ समय तक आपको किसी भी चीज को चेहरे पर अप्लाई नहीं करना है।

होममेड उबटन लगाने के फायदे-

  • अगर आप घर पर बने उबटन को लगाते हैं, तो इससे चेहरे की गंदगी नेचुरली कम हो जाती है।
  • आप इस तरह के उबटन को लगाने से चेहरे को हाइड्रेट रख सकते हैं।
  • चेहरे पर किसी भी तरह के केमिकल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने से बचते हैं।
  • चेहरे पर उबटन के इस्तेमाल से त्वचा साफ नजर आती है।

अगर आप भी बाहर के केमिकल प्रोडक्ट के इस्तेमाल से थक गए हैं, तो ऐसे में आप इस उबटन का इस्तेमाल करें। इससे आपके चेहरे पर नेचुरली ग्लो नजर आएगा।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article