Indoor Cooling Plants For Summer: गर्मी शुरू होते ही घर के अंदर रहना भी मुश्किल लगने लगता है। पंखा चलता रहता है, कूलर भी चलता है, लेकिन फिर भी वो सुकून वाली ठंडक नहीं मिलती। ऐसे में हर वक्त AC चलाना भी जेब पर भारी पड़ता है। ऐसे में अगर कोई आसान और सस्ता तरीका मिल जाए, तो क्यों ना उसे अपनाया जाए? घर में कुछ खास पौधे लगाने से न सिर्फ हरियाली बढ़ती है, बल्कि घर का माहौल भी ठंडा और ताजा महसूस होता है। ये पौधे हवा को साफ करते हैं और हल्की नमी बनाए रखते हैं, जिससे गर्मी का असर थोड़ा कम लगने लगता है।
फर्न प्लांट
फर्न प्लांट की घनी पत्तियां आसपास की गर्मी को सोखने में मदद करती हैं। यह पौधा घर के तापमान को संतुलित रखने में मदद करता है, जिससे कमरे में बैठना ज्यादा आरामदायक लगता है।
स्नेक प्लांट
अगर आप ऐसा पौधा चाहते हैं जो कम मेहनत में ज्यादा फायदा दे, तो स्नेक प्लांट अच्छा ऑप्शन है। यह दिन के साथ-साथ रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है। इससे कमरे की हवा ताजा रहती है और घुटन कम महसूस होती है, जो गर्मी में काफी जरूरी है।
अरेका पाम
अरेका पाम को आप अपने लिविंग रूम में रखें, फर्क खुद महसूस करेंगे। यह पौधा हवा में नमी बनाए रखता है, जिससे सूखी गर्मी थोड़ी कम लगती है। यही वजह है कि इसे नेचुरल ह्यूमिडिफायर भी कहा जाता है।
तुलसी
तुलसी का पौधा हर घर में आसानी से मिल जाता है, लेकिन इसके फायदे बहुत खास हैं। यह हवा को शुद्ध करता है और हल्की-सी ताजगी भी देता है। इसकी खुशबू मन को शांत करती है और घर का माहौल सुकून भरा बनाती है।
एलोवेरा
एलोवेरा सिर्फ स्किन के लिए ही नहीं, बल्कि घर के माहौल के लिए भी अच्छा होता है। यह पौधा आसपास की हवा को हल्का ठंडा रखने में मदद करता है और उसमें मौजूद हानिकारक तत्वों को कम करता है। इसे खिड़की या बालकनी में रखना काफी फायदेमंद होता है।
मनी प्लांट
मनी प्लांट उन लोगों के लिए परफेक्ट है जिन्हें ज्यादा देखभाल का समय नहीं मिलता। यह कम रोशनी में भी आसानी से बढ़ता है और हवा को बेहतर बनाता है। इसे घर में रखने से एक हल्की-सी ठंडक और फ्रेशनेस महसूस होती है।
अगर आप सच में गर्मी से थोड़ी राहत चाहते हैं, तो इन पौधों को घर में जरूर जगह दें। ये कोई जादू नहीं करते, लेकिन धीरे-धीरे माहौल को इतना बेहतर बना देते हैं कि फर्क साफ महसूस होने लगता है। छोटे-छोटे ये बदलाव आपके घर को ज्यादा ठंडा, सुकून भरा और रहने लायक बना सकते हैं।
