लाइफस्टाइल

ये है बालकनी से कबूतरों को भगाने का सबसे आसान तरीका, एक बार जाएंगे तो दोबारा बुलाने पर भी नहीं आएंगे, जानें किससे सबसे ज्यादा डरते हैं कबूतर

ghar ki balcony se kabootar kaise bhagaye: घर की बालकनी में कबूतरों का डेरा कई तरीके से परेशानी देता है। एक तो बालकनी गंदी और दूसरी उनकी गंदगी से सांस से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। ऐसे में जानें कि घर की बालकनी से कबूतरों को भगाने के कुछ आसान और काम करने वाले उपाय। जानें कैसे करें एक ही बार में सारे Pigeon को फुरर...।

Image

घर की बालकनी से कबूतर भगाने का आसान तरीका क्या है

ghar ki balcony se kabootar kaise bhagaye: शहरों में ऊंची इमारतों के बढ़ते चलन के साथ एक समस्या लगभग हर घर में आम हो गई है - कबूतरों का आतंक। खासतौर पर बालकनी में कपड़े सुखाने, अचार-मसाले रखने या थोड़ा समय बिताने की जगह कबूतरों की वजह से गंदगी और बदबू का अड्डा बन जाती है। ऐसे में लोग अक्सर परेशान होकर स्थायी समाधान ढूंढते हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर कबूतरों से छुटकारा पा सकते हैं। जानें कबूतर को भगाने के तरीके।

घर की बालकनी से कबूतर भगाने का आसान तरीका क्या है

घर की बालकनी में अगर कबूतर जमकर बैठ गए हैं तो इन तरीकों से आप उनको भगा सकते हैं। इससे कम खर्च और समय में आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।

1) सिरके की महक से दूर भागेंगे कबूतर

कबूतर तेज गंध को बिल्कुल पसंद नहीं करते। ऐसे में सिरका आपके लिए एक कारगर उपाय साबित हो सकता है। एक स्प्रे बोतल में सिरका और पानी मिलाकर बालकनी के कोनों, रेलिंग और उन जगहों पर छिड़काव करें जहां कबूतर अक्सर बैठते हैं। इसकी तेज महक कबूतरों को वहां आने से रोकती है और धीरे-धीरे वे उस जगह को छोड़ देते हैं।

2) गम या चिपचिपे पदार्थ का इस्तेमाल

कबूतरों को बैठने के लिए आरामदायक जगह चाहिए होती है। अगर आप बालकनी में ऐसी जगहों पर हल्का चिपचिपा गम फैला दें, तो वे वहां बैठने से बचेंगे। ध्यान रखें कि गम का इस्तेमाल सीमित और सुरक्षित तरीके से करें, ताकि किसी पक्षी को नुकसान न पहुंचे, बल्कि सिर्फ उन्हें दूर रखने में मदद मिले।

कबूतर को सिरके और दालचीनी की महक पसंद नहीं होती

कबूतर को सिरके और दालचीनी की महक पसंद नहीं होती

3) वाइन और दालचीनी का मिश्रण

यह उपाय थोड़ा अलग है लेकिन काफी प्रभावी माना जाता है। एक बर्तन में पानी के साथ थोड़ी वाइन और दालचीनी पाउडर मिलाकर स्प्रे तैयार करें। इस मिश्रण की खुशबू कबूतरों को पसंद नहीं आती, जिससे वे बालकनी में आना बंद कर देते हैं। यह तरीका प्राकृतिक होने के साथ-साथ सुरक्षित भी है।

4) काली या लाल मिर्च का स्प्रे

मिर्च की तीखी गंध और असर से भी कबूतर दूर भागते हैं। काली मिर्च या लाल मिर्च पाउडर को पानी में मिलाकर स्प्रे बना लें और बालकनी में छिड़काव करें। हालांकि, ध्यान रखें कि यह स्प्रे ज्यादा मात्रा में न हो, ताकि इंसानों को भी परेशानी न हो।

5) नकली सांप से डरेंगे कबूतर

कबूतर स्वभाव से डरपोक होते हैं। ऐसे में रबर का नकली सांप बालकनी में रखना एक आसान और सस्ता उपाय है। इसे उस जगह पर रखें जहां कबूतर ज्यादा बैठते हैं। सांप को देखकर कबूतर खतरा महसूस करते हैं और वहां आने से बचते हैं।

6) चमकदार चीजों से बनाएं दूरी

पुरानी CD या रिफ्लेक्टिव टेप को बालकनी में लटकाना भी काफी कारगर तरीका है। सूरज की रोशनी पड़ने पर इनसे निकलने वाली चमक कबूतरों की आंखों को परेशान करती है। यह असहजता उन्हें वहां से दूर रहने पर मजबूर करती है।

घर की बालकनी में खाने की चीजें न बिखेरें

घर की बालकनी में खाने की चीजें न बिखेरें

7) अपनाएं सही आदतें भी

इन उपायों के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि बालकनी में खाने-पीने की चीजें खुली न रखें और नियमित सफाई करते रहें। इससे कबूतरों को वहां आने का आकर्षण कम होगा।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article