लाइफस्टाइल

Gayatri Jayanti Wishes In Hindi: गायत्री जयंती के मौके पर अपने करीबियों को भेजें ये शुभकामना संदेश, यहां देखें बेस्ट विशेज

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 6, 2025, 05:15 AM IST

Gayatri Jayanti Wishes In Hindi: गायत्री जयंती ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल 6 जून यानी आज गायत्री जयंती मनाई जा रही है। ऐसे में माता गायत्री के जन्मोत्व की अपनों को बधाई देने के लिए ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Image

Untitled design (2)

Gayatri Jayanti Wishes In Hindi: गायत्री जयंती देवी गायत्री के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है, जिन्हें वेद माता के रूप में भी पूजा जाता है। यह दिन ज्ञान, बुद्धि और आध्यात्मिक जागृति का प्रतीक है। 2025 में, गायत्री जयंती 6 जून को मनाई जाएगी। यह ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है और इस दिन निर्जला एकादशी भी होती है। इस खास मौके पर लोग अपनों को शुभकामनाएं भी भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने करीबियों, रिश्तेदारों को गायत्री जयंती की बधाई देना चाहते हैं तो ये शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

Gayatri Jayanti Wishes In Hindi

1. आप सभी को वेदमाता,

गायत्री जयंती की बधाई,

जगत जननी मां हम सभी पर,

अपनी कृपा बनाए रखें।

गायत्री जयंती की हार्दिक बधाई

2. जो वेदों की सार हैं

तपस्वीयों का ज्ञान हैं तथा

चारों वेदों में निहित हैं

उन वेदमाता गायत्री को नमन करता हूं।

गायत्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

3. हिंदू संस्कृति की जन्मदात्री,

सभी वेदों की माता ज्ञानदायिनी,

मां गायत्री जयंती की अनंत शुभकामनाएं

गायत्री जयंती की हार्दिक बधाई!

4. ब्रह्मा, विष्णु और महेश,

त्रिदेवों की आराध्य देवमाता व वेदमाता,

गायत्री जयंती की सभी को शुभकामनाएं

गायत्री जयंती की हार्दिक बधाई!

5. जैसे गंगा शरीर के पापों को धो कर,

तन मन को निर्मल करती हैं,

उसी प्रकार गायत्री रूपी ब्रह्म गंगा से,

व्यक्ति की आत्मा पवित्र हो जाती है

गायत्री जयंती की हार्दिक बधाई!

6. वेदों की माता,

वेदों द्वारा स्तुत,

बुद्धि और मेधा को देने वाली

तथा द्विजत्व प्रदान करने वाली

मां गायत्री को नमन, गायत्री जयंती की शुभकामनाएं!

7. ॐ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्यः धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्

गायत्री जयंती की हार्दिक बधाई!

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article