Gaur Gopal Das Motivational Quotes: गौर गोपाल दास एक मोटिवेशनल स्पीकर और आध्यात्मिक गुरु हैं। मारवाड़ी जैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले गौर गोपाल दास का जन्म महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ। उनकी पढ़ाई-लिखाई पुणे के पास देहू रोड में हुई। अब वो किसी पहचना के मौहताज नहीं हैं। उनकी गिनती
सबसे लोकप्रिय भारतीय आध्यात्मिक गुरुओं में की जाती है। वह एक प्रेरक वक्ता, एक कहानीकार और कई पुस्तकों और प्रेरक उपन्यासों के लेखक हैं। उनके विचार युवाओं में नया जोश भरने का काम करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए उनके कुछ प्रेरक विचार लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आप मोटिवेटेड फील करेंगे।
Gaur Gopal Das Motivational and Inspirational Quotes in Hindi
1. लोग क्या कहेंगे? इसे बिल्कुल भी न सोचें। वो हमेशा कुछ न कुछ कहते ही रहेंगे। आप बस वो करें जो करना चाहते हैं।
2. नकारात्मकता से दूर रहें। निगेटिव लोगों की संगत छोड़ दें। तभी आप आगे बढ़ पाएंगे।
3. सही समय का इंतजार न करें। बस अपना फोकस लक्ष्य पर रखें। एक न एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।
4. जिंदगी में आने वाली चुनौतियों और समस्याओं से भागे नहीं। उनका सामना करना सीखें।
5. जिम्मेदारियों से भागे नहीं। जिम्मेदारी से भागने वाले ईमानदारी से मेहनत नहीं कर पाते और पीछे रह जाते हैं।
6. किस्मत के भरोसे न रहें। सही दिशा में मेहनत करें।
7. बेकार की चिंता करने से बचें। उससे कुछ हासिल नहीं होता।
8. अपने स्वभाव में प्रेम भाव रखें। वो आपको बेहतरीन इंसान बनाता है।
9. अपनी समस्याओं का रोना न रोएं उसका समाधान ढूंढें।
