लाइफस्टाइल

गणेश जी पर शायरी: जीवन सुंदर बन जाता है, जब कोई गणेश का हो जाता है.., पढ़ें गणपति बप्पा शायरी हिंदी में

गणपति बप्पा शायरी Hinid, Ganpati Bappa Shayari 2 line: भगवान गणेश को समर्पित इन दो लाइन की शायरियों से आप अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ ही उनपर बप्पा की कृपा भी बरसा सकते हैं।

Image

गणेश जी पर शायरी (Photo: iStock)

Ganpati Shayari 2 line in Hindi: गणेश चतुर्थी के साथ ही 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव शुरू हो चुका है। लोग धूमधाम से गणेश उत्सव मना रहे हैं। गणपति के भक्त अपने घर पर बप्पा को बुलाते हैं। 10 दिनों तक उनकी सेवा, पूजा और आराधना करते हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के साथ भक्त बप्पा से विनती करते हैं कि अगले बरस जल्दी आइएगा। गणपति उत्सव पर आप अपनों को भगवान गणेश की भक्ति के रंग में रंगी शायरियों से अपनों को शुभकामना दे सकते हैं। यहां देखिए गणपति शायरी 2 लाइन हिंदी में:

गणपति शायरी 2 लाइन हिंदी

1. गणेश जी के चरणों में सिर झुकाएं,

हर कठिनाई को दूर भगाएं, हर पल जीवन में सुख पाएं।

2. मंगल मूर्ति विराजे घर-आंगन में,

सुख-समृद्धि लाए जीवन के हर संगम में।

3. दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा ये गणेश जी का दरबार है,

देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को अपने हर भक्त से प्यार है।

4. गणेश जी का रूप निराला चेहरा भी कितना भोला-भाला,

जिस पर भी पड़ी कोई मुसीबत उसे इन्होंने ही संभाला।

गणपति बप्पा शायरी Hindi

5. वक्रतुण्ड महाकाय को अपने भक्तों से प्यार है,

दिल से जिसने पूजा, समझो उसका बेड़ा पार है।

6. लड्डू जिनका भोग है, मूषक है सवारी,

सुखकर्ता दुखहर्ता जग पालन हारी।

7. गणपति के नाम से विघ्न बाधा टल जाते हैं,

जो कोई प्यार से पुकारे, उसके ही हो जाते हैं।

गणेश जी पर शायरी

8. जीवन सुंदर सुखद बन जाता है,

जब कोई गणेश का हो जाता है।

9. कर दो हमारे जीवन से दुख का नाश,

चिंतामुक्त करके पूरण कर दो सारे काज।

10. आते बड़े धूम-धाम से गणपति जी जाते बड़े धूम-धाम से गणपति जी

आखिर सबसे पहले आकर हमारे दिलों में बस जाते हैं गणपति जी।

भगवान गणेश को समर्पित इन दो लाइन की शायरियों से आप अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ ही उनपर बप्पा की कृपा भी बरसा सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article