लाइफस्टाइल

Gandhi Jayanti 2023: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन परिचय, यहां जानें गांधी जी के जीवन का सार

Gandhi Jayanti 2023, महात्मा गांधी का जीवन परिचय: महात्मा गांधी का जीवन परिचय: महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इसलिए हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस साल गांधी जी की 154वीं जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए काफी अहम लड़ाई लड़ी थी। महात्मा गांधी भारतीय इतिहास के एक ऐसे नेता रहे जिन्हों देशहित के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी।

Image

Gandhi Jayanti 2023

महात्मा गांधी का जीवन परिचय: महात्मा गांधी (mahatma gandhi) का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। इसलिए हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस साल गांधी जी की 154वीं जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए काफी अहम लड़ाई लड़ी थी। महात्मा गांधी भारतीय इतिहास के एक ऐसे नेता रहे जिन्हों देशहित के लिए आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी। उन्होंने अहिंसा की राह पर चलते हुए देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाई। महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता के नाम से भी जाना जाता है। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। उनके पिता का नाम करमचंद गांधी और मां का नाम पुतलीबाई था। महात्मा गांधी का पोलन पोषण वैष्णव परिवार में हुआ। बापू की मां काफी धार्मिक महिला थीं। वहीं बापू पर जैन धर्म का भी काफी गहरा प्रभाव था।

महात्मा गांधी औसत छात्र थे

मोहनदास करमचंद गांधी पढ़ने में एक औसत छात्र हुआ करते थे। वे अंग्रेजी के काफी होनहार छात्र माने जाते थें। वहीं भूगोल में उनका हाथ थोड़ा तंग था। पढ़ाई के साथ साथ बापू अपने माता-पिता की सेवा भी करते थें। और घर के कार्यों में हाथ भी बटाया करते थे। महात्मा गांधी की शादी बेहद कम उम्र में ही कर दी गई थी। बापू की जब शादी हुई थी तक उनकी उम्र महज 13 साल थी। उनकी शादी पोरबंदर के एक व्यपारी की बेटी कस्तूरबा गांधी से हुई थी। 15 वर्ष की आयु में बापू पिता भी बन गए। लेकिन दुर्भाग्यवश जन्म के कुछ समय बाद ही उसकी मृत्यु हो गई। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद बापू मुंबई आए और यहां कुछ दिन पढ़ाई करने के बाद वो लंदन चले गए। उनके आगे की शिक्षा दीक्षा लंदन से हासिल की। 3 साल की बढ़ाई के बाद वो बैरिस्टर बन गए।

इस घटना ने गांधी जी को किया था प्रभावित

वकालत की पढ़ाई करने के बाद गांधी जी भारत वापस लौटे, लेकिन नौकरी के सिलसिले में उन्हें उन्हें वापस दक्षिण अफ्रीका जाना पड़ा। मई 1893 मे वह वकील के तौर पर काम करने दक्षिण अफ्रीका गये और वंहा उन्होंने नस्लीय भेदभाव का पहली बार अनुभव किया। जब उन्हे टिकट होने के बाद भी ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया क्योंकि यह केवल गोरे लोगों के लिए आरक्षित था। उस वक्त किसी भी भारतीय व अश्वेत का प्रथम श्रेणी मे यात्रा करना प्रतिबंधित था। इस घटना ने गांधी जी को काफी प्रभावित किया और उन्होंने नस्लीय भेदभाव के खिलाफ संघर्ष की ठान ली। उन्होंने ये देखा कि दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के साथ नस्लीय भेदभाव की घटनाएं हो रही है। इसके बाद 22 मई 1894 को गांधी जी ने नाटाल इंडियन कांग्रेस की स्थापना की और दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। बहुत कम ही समय में उन्होंने काफी नाम कमाया और अफ्रीका में भारतीय समुदाय के नेता बन गये।

स्वतंत्रता संग्राम में गांधी जी का योगदान

1915 मे गांधी जी भारत लौट आये और अपने गुरू समान श्री गोपालकृष्ण गोखले के साथ इंडियन नेशनल कांग्रेस में शामिल हो गये। भारत इस वक्त अंग्रेजों की गुलामी में था और गोरों के अत्याचार को सहन कर रहा था। ऐसे में देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराना काफी मुश्किल था। तभी गोपालकृष्ण गोखले ने उन्हें देश की नब्ज को समझने का सुझाव दिया। अपने गुरू के सुझाव के बाद बापू ने देश के हालात को समझने के लिए भारत भ्रमण की योजना बनाई। गांधी जी की पहली बड़ी उपलब्धि बिहार और गुजरात मे चंपारन व खेड़ा के आंदोलन थे। उन्होंने असहयोग आंदोलन,सविनय अवज्ञा आंदोलन,भारत छोड़ो आंदोलन का भी नेतृत्व किया था। उन्होंने देश की आजादी के लिए जो लड़ाई लड़ी है उसे शब्दों में बयां कर पाना असंभव है। उन्होंने अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर अंग्रेजो को भारत से भागने पर मजबूर किया। लंबी लड़ाई के बाद देश को 1947 में अंग्रोजों की हुकूमत से आजादी मिली।

मृत्यु

नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या की थी। गोडसे एक हिंदू राष्ट्रवादी और हिंदू महासभा सदस्य था।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article