लाइफस्टाइल

Home Remedies For Dark Neck: चंद मिनटो में दूर करें गर्दन का कालापन, अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Mar 19, 2023, 09:04 AM IST

Home Remedies For Dark Neck: यदि आप भी गर्दन के कालेपन को दूर करन के लिए महंगे स्किन प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर चुके हैं, लेकिन इस पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा तो यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे लेकर आए हैं, जिसे हफ्तेभर ट्राई कर आप हमेसा के लिए काली गर्दन से छुटकारा पा सकते हैं। यहां देखें

Image

Home Remedies For Dark Neck: गर्दन का कालापन दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

KEY HIGHLIGHTS
  • इस घरेलू नुस्खे से हफ्तेभर में साफ हो जाएगी काली गर्दन।
  • एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेंट्री गुणों से भरपूर एलोवेरा त्वचा की रंगत बढ़ाने में कारगार।
  • हल्दी और दही है नेचुरल फेस पैक।

Home Remedies For Dark Neck: आप कितने भी अच्छे कपड़े क्यों ना पहन लें, लेकिन शर्ट या सूट के कॉलर से झांकती काली गर्दन आपको शर्मिंदगी महसूस करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप से ना केवल स्किन का रंग काला हो जाता है बल्कि गर्दन भी काली हो (Dark Neck Home Remedies) जाती है। वहीं हार्मोनल इंबैलेंस, फंगल इंफेक्शन के कारण भी गर्दन पर मैल जम (Dark Neck Removal) जाती है। इसे साफ करने के लिए लोग एक से बढ़कर एक महंगे स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आपकी गर्दन कुछ दिनों के लिए तो साफ हो जाती है, लेकिन हल्की धूप में निकलने या गर्मी आते ही दोबारा ऐसा लगता है कि, काली मैल जम गई हो। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं, जिससे आप हफ्तेभर में गर्दन के कालेपन से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं।

Aloe Vera For Dark Neck, एलोवेरा

एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेंट्री गुणों से भरपूर एलोवेरा स्वास्थ्य के साथ स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यह ना केवल आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है बल्कि त्वचा की रंगत बढ़ाने में कारगार होता है। साथ ही गर्दन के कालेपन से भी हमेशा के लिए निजात दिलाता है। इसके लिए रोजाना एलोवेरा के गूदे को निकालकर गर्दन पर लगाएं। इसके अलावा आप चाहें तो इसमें नींबू का रस और शहद मिलाकर लगा सकते हैं। हफ्ते में लगातार 3 से 4 दिनों तक लगाने से आपकी गर्दन बिल्कुल सीशे की तरह चमक जाएगी।

इसके लिए सबसे पहले एक एलोवेरा लें, इसके गूदे को चम्मच या चाकू से निकाल लें। अब इसमें आधा कटा हुआ नींबू का रस और आधा चम्मच शहद मिलाएं। इस अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद आप इसे गर्दन पर लगा सकते हैं। यदि बच जाए तो चेहरे पर भी लगा लें। यह त्वचा की रंगत को बढ़ाने में कारगार होता है।

Home Remedies For Dark Neck

Home Remedies For Dark Neck

Colgate Paste For Dark Neck, कोलगेट का पेस्ट

कोलगेट ना केवल दांतो को चमकाने में कारगार होता है। बल्कि यह गर्दन का कालापन भी हमेशा के लिए दूर करता है। इसके लिए आप अपने गर्दन पर 5 से दिन मिनट तक कोलगेट लगाकर छोड़ दें, इसके बाद इसे सादे पानी से धो लें। इसके अलावा आप चाहें तो कोलगेट में हल्का यानी एक चुटकी नमक भी मिला सकते हैं। यह आपके गर्दन को दांत की तरह चमका देगा। इसके अलावा यदि आपके चेहरे या गर्दन पर कहीं दाग या धब्बा है तो भी इसको ट्राई कर सकते हैं।

Lemon Remedy For Dark Neck, नींबू का सर

विटामिन ए, बी और सी से भरपूर नींबू का रस सेहत के लिए किसी जादू से कम नहीं है। साथ ही यह अच्छा नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट भी है। ऐसे में रोजाना सुबह नींबू का रस या आधा नींबू काटकर गर्दन के काले हिस्से पर रगड़ें। हफ्तेभर में आपके गर्दन का कालापन दूर हो जाएगा।

चंदन का पाउडर

चंदन का नाम सुनते ही आपके मन में इसकी खुशबू समाहित हो गई होगी। बता दें यह त्वचा की रंगत बढ़ाने के साथ गर्दन का कालापन दूर करने में कारगार होती है। ऐसे में रोजाना चंदन घिसकर गर्दन के काले वाले हिस्से पर लगाएं। इसके अलावा आप चाहें तो इसमें हल्दी का पाउडर भी मिला सकते हैं। एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर चंदन और हल्दी आपके स्किन की रंगत बढ़ाने के लिए रामबांण हैं।

Home Remedies For Dark Neck

Home Remedies For Dark Neck

Turmeric For Dark Neck, हल्दी और दही

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हल्दी और दही का लेप भी गर्दन के कालेपन को दूर करने के लिए किसी जादुई तरीके से कम नहीं है। इसके लिए गर्दन के काले वाले हिस्से पर हल्दी और दही का लेप लगाएं। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक से दो चम्मच दही लें, अब इसमें एक छोटी चम्मच से आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद आप इसे अपनी गर्दन के काले वाले हिस्से पर लगा सकते हैं। यदि बच जाए तो अप इसे चेहरे पर भी लगा सकते, यह एक प्रकार का नेचुरल फेस पैक है।

Dissclaimer

यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article