लाइफस्टाइल

Holi की छुट्टी पर लेना है लॉन्ग ड्राइव का मजा तो दिल्ली के पास इन जगहों की कर सकते हैं सैर, खाना-पीना भी मिलेगा जोरदार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 10:49 PM IST

Holi Calibration 2023: इस साल अगर आपके पास होली के लिए 3 दिन की छुट्टियां मिल रही हैं। तो ऐसे में होली खेलने के बाद आप वीकेंड की बची बाकी छुट्टियों को दिल्ली की कुछ शानदार जगहों पर घूमने जा सकते हैं। चलिए इन दिल्ली से सटे इन खूबसूरत जगहों के बारे में जानते हैं।

Image

होली का जश्न मनाने के लिए दिल्ली के पास मौजूद इन जगहों को करें Explore

KEY HIGHLIGHTS
  • इस होली दिल्ली की कुछ शानदार जगहों पर घूमने जा सकते हैं
  • छुट्टियों में घूम आइए दिल्ली के आसपास की इन जगहों पर
  • इस जगहों पर आपको बोरिंग महसूस नहीं होगी और शरीर की सुस्ती भी खत्म हो जाएगी


Holi Calibration 2023: जॉब करने वालों के लिए त्योहार की छुट्टी बड़ी अपॉर्चुनिटी बनकर आती है, जब वह आराम फरमाते हैं या कहीं आने-जाने घूमने फिरने का प्लान बनाते हैं। होली के त्योहार में 4 से 5 दिन की छुट्टियां तो मिल ही जाती हैं, जिसमें आप कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अगर फैमिली या पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप दिल्ली के आसपास के क्षेत्र में इन जगहों पर जरूर जाएं।

1. जयपुर का हवामहल

दिल्ली से लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित जयपुर का हवामहल लॉन्ग ड्राइव पर जाने के लिए एक अच्छी जगह है। हवा महल के आसपास के क्षेत्र में बहुत सारे किला व इमारतें बनी हुई है जो देखने योग्य है। हवा महल में बहुत सारी खिड़कियां हैं। इसलिए इसे हवा महल का नाम दिया गया है। यह रोड ट्रिप के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है। यहां आप लोकल राजस्थानी खाने का मजा उठा सकते हैं।

2. मथुरा के मंदिर

होली के त्योहार में चारों तरफ रंगों की बारिश होती है और अगर मथुरा, वृंदावन की होली हो तो बात ही कुछ और है। कृष्ण की नगरी में होली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। दूर-दूर से लोग बरसाने की फूलों की होली एवं यहां की लट्ठमार होली का आनंद उठाने आते हैं। होली के समय मथुरा की ट्रिप बहुत ही अच्छा विकल्प है। दिल्ली से 3 घंटे की दूरी पर स्थित है। मथुरा में लड्डू, आलू खस्ता कचौरी और कुल्हड़ वाली लस्सी को एक बार जरूर टेस्ट करें।

3. ऊंचागांव फोर्ट

ऊंचागांव फोर्ट गढ़मुक्तेश्वर मुरादाबाद में स्थित है। यह दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर है। यदि आप ऐतिहासिक एवं पारंपरिक ग्रामीण जीवन को देखना चाहते हैं तो यह एक अच्छी जगह है। इस किले के आसपास के इलाके में तरह-तरह के बर्तन और हथकरघा उद्योग सामग्री देखने को मिलता है। यह गंगा के किनारे स्थित है। आस पास का क्षेत्र गढ़ गंगा नाम से भी प्रसिद्ध है।

4. अलवर शहर

अलवर राजस्थान में बसा राजपूताना के प्राचीन शहरों में से एक है। ऐतिहासिक महल भवन एवं इमारतें यहां देखने को मिलती हैं। इनका भव्य रूप यहां के उत्तम कला एवं साहित्य को दर्शाता है। सरिस्का नेशनल पार्क यहां से कुछ दूरी पर स्थित है। किलों के साथ आप नेशनल पार्क में भी घूम सकते हैं। इतिहास प्रेमी लोगों के लिए यहां की ट्रिप या लॉन्ग ड्राइव एक अच्छा ऑप्शन है। यह दिल्ली से डेढ़ सौ किलोमीटर के आसपास की दूरी पर स्थित है। अलवर की मशहूर डिशेज मिर्च वड़ा, मावा कचौड़ी , चिकन मसाला का स्वाद जरूर चखें। इसके साथ ही दमदमा झील का आनंद ले सकते हैं, जो गुड़गांव में स्थित है। दिल्ली के आसपास के क्षेत्रों में स्थित एक बढ़िया टूरिस्ट स्पॉट है। अरावली रेंज का विस्तार यहां एक मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है। नेचर पसंद लोगों के लिए यह झील प्रसिद्ध है। अगर आप भी होली की छुट्टियों में लॉन्ग ड्राइव ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो यहां जाकर मस्ती कर सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article