लाइफस्टाइल

बेदाग और निखरी त्वचा के लिए गर्मियों में लगाएं ये फेस पैक, चेहरे पर दिखेगा नूर

Face pack For Glowing Skin: स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए आप घर पर ही ये तीन फेस पैक तैयार कर सकते हैं। यहां जानें फेस पैक तैयार करने का तरीका।

Image

Face pack for glowing skin

Face pack For Glowing Skin: गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है। गर्मी शुरू होते ही स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं भी शुरू हो जाती है। स्किन प्रॉब्लम्स दूर करने के लिए लोग कई तरह के कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन बावजूद इससे स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा नहीं मिलता है। क्या आपको मालूम है कि कुछ घरेलू फेस पैक की मदद से आप स्किन प्रॉब्लम्स को दूर कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप स्किन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

गर्मियों के लिए फेस पैक

चावल फेस पैक

इसका फेस पैक तैयार करने के लिए सबसे पहले चावल के आटे को पीस लें। फिर इसमें टमाटर का रस और जैतून का तेल मिलाकर एक पेस्ट बना लें। फिर इस फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट के लिए अप्लाई करें। जब ये सूख जाए तो चेहरा धो लें। इससे स्किन पर ग्लो आएगा और साथ ही स्किन टाइट होगी।

संतरा फेस पैक

संतरे का फेस पैक इस्तेमाल कर स्किन प्रॉब्लम्स दूर कर सकते हैं। इसके लिए संतरे के छिलके और दाल का पाउडर तैयार कर लें। फिर इसमें दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। इसके इस्तेमाल से पिंपल, एजिंग की समस्या दूर होती है।

शहद फेस पैक

आधा चम्मच शहद लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। फिर इसमें नींबू का रस मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद इसे चेहरे पर लगाएं। यह एक ब्लीचिंग एजेंट की तरह काम करता है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article