लाइफस्टाइल

क्या है Gua Sha? क्यों इस चाइनीज पत्थर के दीवाने बन रहे लोग, जानें कैसे स्किनकेयर में करें इस्तेमाल

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 2, 2025, 01:40 PM IST

गुआ शा एक पारंपरिक चीनी मसाज तकनीक है, जिसका उपयोग त्वचा और मांसपेशियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग चेहरे में कसाव लाने के लिए किया जाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और सूजन को कम करने में भी मदद करता है। गुआ शा स्टोन का उपयोग पीठ, गर्दन और कंधों पर भी किया जा सकता है।

Image

Gua Sha.

आज के समय में चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और टूल्स मौजूद हैं। इन चीजों का इस्तेमाल हर उम्र के लोग कर रहे हैं। जब बात स्किन केयर की होती है तब ज्यादातर लोग चाइनीज स्किन केयर रूटीन फॉलो करना पसंद करते हैं। दरअसल चीन के लोग स्किन केयर के लिए अलग अलग तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट और टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा ही एक टूल है जो इन दिनों खूब चर्चा में है। इसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पर लोग कर रहे हैं। इस टूल का नाम है गुआ शा स्टोन। लेकिन सवाल ये है कि गुआ शा स्टोन क्या है, क्यों इसका क्रेज बढ़ता जा रहा है और क्या है इसके फायदे। आज बात इन मुद्दों पर ही करेंगे।

क्या है गुआ शा स्टोन

1

1

गुआ शा स्टोन एक प्रकार का पत्थर है जिसका उपयोग त्वचा की मसाज के लिए किया जाता है। यह एक चीनी उपचार पद्धति है। इसका उपयोग चेहरे में कसाव लाने के लिए किया जाता है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और सूजन को कम करने में भी मदद करता है। गुआ शा स्टोन का उपयोग पीठ, गर्दन और कंधों पर भी किया जा सकता है।

कब से किया जा रहा गुआ शा स्टोन का इस्तेमाल

गुआ शा (Gua Sha) का उपयोग सदियों से किया जा रहा है। यह एक प्राचीन चीनी चिकित्सा पद्धति है। पहले इसका इस्तेमाल दर्द या बीमारी को कम करने के लिए किया जाता था। इसका औपचारिक उपयोग मिंग राजवंश (1368-1644) के दौरान हुआ। ग्रंथों में इसे शा सिंड्रोम के इलाज के तरीके के रूप में बताया गया है। शा उन स्थितियों को संदर्भित करता है जो शरीर में हवा या ठंड जैसे पर्यावरणीय कारकों के ठहराव के कारण मानी जाती हैं। समय के साथ, यह पूरे पूर्वी एशिया में एक घरेलू उपचार बन गया, जो पीढ़ियों से चला आ रहा है, और बाद में पेशेवर पारंपरिक चीनी चिकित्सा (TCM) पद्धति में एकीकृत हो गया। आज भी, यह सौंदर्य और स्वास्थ्य दोनों के लिए एक लोकप्रिय उपकरण है।

कितने प्रकार के होते हैं गुआ शा स्टोन

गुआ शा स्टोन विभिन्न प्रकार के पत्थरों और सामग्रियों से बनाए जाते हैं, जिनमें से हर एक की अपनी अनूठी विशेषताएं और लाभ होते हैं। चलिए जानते हैं कितने प्रकार के होते हैं गुआ शा स्टोन।

जेड (Jade)

यह गुआ शा के लिए सबसे पारंपरिक और लोकप्रिय पत्थर है। यह अपनी शीतलन और संतुलनकारी गुणों के लिए जाना जाता है, और अक्सर फुंसी और सूजन को कम करने के लिए उपयोग किया जाता है। जेड स्टोन त्वचा के लिए कोमल होते हैं।

रोज क्वार्ट्ज (Rose Quartz)

यह गुलाबी रंग का पत्थर प्यार और खुशी की भावनाओं को बढ़ाता है। रोज क्वार्ट्ज चेहरे को ठंडा पहुंचाता है। ये टूल संवेदनशील और सूजन वाली त्वचा के लिए अच्छा माना जाता है।

ब्लैक ऑब्सीडियन (Black Obsidian)

यह पत्थर प्राकृतिक रूप से गर्मी बनाए रखता है और मुंहासे से छुटकारा दिलाने में सहायक माना जाता है। यह मांसपेशियों को आराम देने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देने में मदद करता है।

एमेथिस्ट (Amethyst)

एमेथिस्ट में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिसकी वजह से इसे इस्तेमाल करना और भी फायदेमंद हो जाता है।

बियान स्टोन (Bian Stone)

इसे 40 से अधिक खनिजों के मिश्रण से तैयार किया जाता है। इसका इस्तेमाल जांघों, कूल्हों और पिंडलियों जैसे मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए किया जा सकता है।

मिट्टी के बर्तन/सिरेमिक (Porcelain/Ceramic)

ये उपकरण त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। ये कॉफी सॉफ्ट होते हैं जिसकी वजह से इन्हें इस्तेमाल करना और भी आसान हो जाता है। ये सेंसेटिव स्किन के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

कॉपर (Copper)

कॉपर अपने एंटीमाइक्रोबियल गुणों के लिए जाना जाता है और त्वचा की हेल्द को बढ़ावा देने में मदद करता है।

2

2

गुआ शा मसाज के फायदे - Benefits of Gua sha Massage

चेहरे की सूजन

गुआ शा मसाज करने से चेहरे पर ब्लड का फ्लो बेहतर होता है जिससे चेहरे पर निखार आता है और सूजन कम होती है।

डार्क सर्कल्स

अगर आप डार्क सर्कल्स की समस्या से परेशान हैं तो गुआ शा मसाज का सहारा ले सकते हैं। इसके इस्तेमाल से डार्क सर्कल्स को कम करने में मदद मिलती है।

त्वचा में ग्लो बढ़ाए

गुआ शा मसाज करने से स्किन के सेल्स में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है, जिससे स्किन हेल्दी और ग्लोइंग बनती है। नेचुरल ग्लो पाने के लिए आप इसका नियमित रूप से इस्तेमाल करें।

झुर्रियां और फाइन लाइन्स

गुआ शा मसाज करने से एजिंग के लक्ष्णों को कम करने में मदद मिलती है। यह चेहरे की झुर्रियों, फाइन लाइन्स और ढीली त्वचा को टाइट करने में मददगार है।

गंदगी बाहर निकाले

इसका इस्तेमाल करने से चेहरे पर जमा गंदगी को बाहर निकालने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से पिंपल और एक्ने की समस्या कम होती है।

सिरदर्द और तनाव करे कम

सिरदर्द और तनाव करने के लिए भी आप गुआ शा मसाज कर सकते हैं। यह मांसपेशियों के तनाव को दूर कर दिमाग को शांत करता है।

चेहरे की शेप और टोनिंग

नियमित रूप से गुआ शा मसाज करने से चेहरे की शेप में सुधार आता है। इससे चेहरा अधिक आकर्षक और स्कल्प्टेड दिखता है।

3

3

कैसे करें गुआ शा मसाज?

सबसे पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ करें। फिर फेस पर सीरम, गुलाब जल या फेस ऑयल लगाएं। अब गुआ शा टूल को हल्के हाथों से चेहरे पर ऊपर की तरह घुमाएं। इसे आंखों के नीचे, गाथ और माथे पर अच्छी तरह घुमाएं। 10-15 मिनट तक इससे मसाज करें। हफ्ते में 3-4 बार इसका इस्तेमाल करें। जल्द फर्क दिखेगा।

गुआ शा मसाज के नुकसान

त्वचा का ढीला पड़ना

अगर गुआ शा का इस्तेमाल गलत तरीके से या बहुत ज़्यादा किया जाए तो त्वचा ढीली पड़ सकती है। ऐसे में बिना पूरी जानकारी के इसका इस्तेमाल न करें।

झुर्रियां

गलत तरीके से मसाज करने से झुर्रियां भी आ सकती है।

एक्ने

अगर आपकी स्किन सेंसेटिव है तो गुआ शा का बार बार इस्तेमाल करने से बचें। ज्यादा यूज करने से चेहरे पर एक्ने निकल सकते हैं।

ड्राईनेस एंड एलर्जी

कुछ लोगों को गुआ शा स्टोन या इस्तेमाल किए जाने वाले तेल से एलर्जी हो सकती है, जिससे त्वचा में रूखापन या खुजली हो सकती है।

4

4

गुआ शा मसाज के वक्त बरतें ये सावधानियां

  • हमेशा त्वचा पर तेल या सीरम लगाकर ही गुआ शा मसाजर का इस्तेमाल करें। ताकि टूल आसानी से ग्लाइड हो सके और त्वचा को रगड़ने से बचाया जा सके।
  • हल्के हाथों से और सही दिशा में स्ट्रोक का इस्तेमाल करें।
  • किसी भी नई ब्यूटी टूल का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट ज़रूर करें।
  • यदि आपकी त्वचा पर कोई घाव या पिंपल है, तो गुआ शा का उपयोग न करें।
  • किसी स्किन केयर एक्सपर्ट्स से इसकी जानकारी लें, फिर मसाज करें।

गुआ शा मसाज करने का सबसे अच्छा समय

रात में सोने से पहले: रात को सोने से पहले गुआ शा मसाज करना फायदेमंद माना जाता है। यह दिनभर के तनाव को कम करने और चेहरे की मांसपेशियों को आराम देने में मदद करता है, जिससे आपको बेहतर नींद आ सकती है।

सुबह: सुबह उठने के बाद चेहरे पर अक्सर सूजन होती है। गुआ शा मसाज करने से इस सूजन को कम करने और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है, जिससे आपका चेहरा फ्रेश और चमकदार दिखेगा।

महिला या पुरुष किसके लिए ज्यादा फायदेमंद है गुआ शा मसाज

गुआ शा मसाज पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए फायदेमंद है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर कर त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक माना जाता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल पुरुष और महिलाएं दोनों ही कर सकते हैं। बाजार में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए गुआ शा फेस मसाज के साथ जेड रोलर और अन्य टूल उपलब्ध हैं।

5

5

कैसे करें गुआ शा मसाजर की सफाई

गुआ शा मसाजर की सफाई करना बहुत ज़रूरी है ताकि आपकी त्वचा पर बैक्टीरिया न फैलें और आपको मुहांसों जैसी समस्या न हो। चलिए जानते हैं किस तरह करें इसकी सफाई।

गीले कपड़े से पोंछें

जब भी आप इस मसाजर का इस्तेमाल करें, उसके बाद एक मुलायम, नम कपड़े या तौलिये से गुआ शा को पोंछ लें। इससे उसपर लगी गंदगी साफ हो जाएगी।

गर्म पानी और हल्के साबुन से धोएं

एक कटोरे में गर्म पानी और साबुन लें। गुआ शा को साबुन के पानी में डुबोएं और फिर हाथों से इसकी अच्छी तरह सफाई करें। आप चाहें तो गुआ शा को 20-30 सेकंड के लिए पानी में भिगोकर छोड़ सकते हैं। फिर इसे पानी से धोएं और सूखे कपड़े से पोछ लें।

कब रिप्लेस करें गुआ शा

गुआ शा (Gua Sha) टूल को कब बदलना चाहिए, यह मुख्य रूप से उसकी स्थिति और इस्तेमाल पर निर्भर करता है। बता दें कि यह एक पत्थर या धातु का बना होता है और इसकी कोई "एक्सपायरी डेट" नहीं होती। ऐसे में इसे आप कभी भी चेंज कर सकते हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो इसे 15-20 दिन पर बदल देना चाहिए। ऐसा करने से इंफेक्शन का खतरा कम रहेगा।

किस उम्र में करना चाहिए गुआ शा का इस्तेमाल

गुआ शा एक पारंपरिक चीनी मसाज तकनीक है, जिसका उपयोग त्वचा और मांसपेशियों को लाभ पहुंचाने के लिए किया जाता है। वैसे तो इसके इस्तेमाल के लिए कोई उम्र तो निर्धारित तो नहीं है लेकिन 30 के बाद इसका इस्तेमाल करना सही माना जाता है। क्योंकि 30 के बाद चेहरे पर फाइन लाइन्स आने लगते हैं। ऐसे में गुआ शा का इस्तेमाल फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करने, त्वचा में कसाव लाने और चेहरे की मांसपेशियों को आराम देने में मदद कर सकता है।

कितनी होती है गुआ शा की कीमत

6

6

गुआ शा उपकरण की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे कि उसका मटेरियल (पत्थर, स्टेनलेस स्टील, लकड़ी), ब्रांड। भारत में, गुआ शा की कीमत आमतौर पर ₹50 से लेकर ₹7,500 या उससे भी अधिक तक हो सकती है।

कम बजट वालों के लिए

अगर आपका बजट 50-500 रुपये के बीच है तो आपको इस रेंज में साधारण जेड स्टोन, क्वार्ट्ज या कुछ मेटेलिक गुआ शा मिल जाएंगे। ये आमतौर पर छोटे या बेसिक डिज़ाइन के होते हैं।

मीडियम रेंज

इस रेंज में आपको बेहतर क्वालिटी के पत्थर (जैसे जेड, रोज़ क्वार्ट्ज) या स्टेनलेस स्टील के गुआ शा मिल जाएंगे, जो अक्सर सेट में आते हैं (जैसे रोलर के साथ)। इसकी कीमत 500-2000 रुपये के बीच हो सकती है।

हाई रेंज

प्रोफेशनल उपयोग के लिए या विशेष धातुओं (जैसे कांस्य, मेडिकल-ग्रेड स्टेनलेस स्टील) से बने गुआ शा टूल, या मल्टी-पीस सेट इस रेंज में आते हैं। इसकी कीमत 2000-7500 रुपये के बीच हो सकती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article