लाइफस्टाइल

Christmas Day Essay In Hindi: क्रिसमस डे पर ऐसे लिखें इम्प्रेसिव निबंध, यहां देखिए मुख्य बिंदू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 08:26 PM IST

Christmas Day Essay In Hindi: हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस डे धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस में अब कुछ ही दिन बचें है। क्रिसमस के उपलक्ष्‍य में स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भाषण व निबंध प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अगर आप भी इस तरह के किसी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं तो यहां पर आपको सरल व शानदार निबंध मिल जाएगा।

Image

क्रिसमस पर कम शब्‍दों में ऐसे लिखें आसान और शानदार निबंध

KEY HIGHLIGHTS
  • हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है क्रिसमस डे
  • पहली बार रोम में 336 ईस्वी में मनाया गया था क्रिसमस
  • क्रिसमस सेलिब्रेशन 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक होता है

Christmas Day Essay In Hindi: हर साल दुनियाभर में क्रिसमस धूमधाम से मनाया जाता है। यह इसाई धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। क्रिसमस बच्‍चों का पसंदीदा त्‍योहार है। इसलिए बच्चे क्रिसमस का बेसब्री से इंतजार करते है। बच्‍चे मानते हैं कि इस दिन सांता उन लोगों के लिए ढेर सारा गिफ्ट लेकर आता है। भारत में भी क्रिसमस को हर धर्म द्वारा सेलेब्रिट किया जाता है। भारत में क्रिसमस के दिन चर्चों को सजाया जाता है। साथ ही एक दूसरे को चॉकलेट, टॉफी और केक बांटा जाता है। क्रिसमस पर स्‍कूल और कॉलेजों में भी कई तरह के कार्यक्रमों व प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस डे आयोजित होने वाले किसी निबंध प्रतियोगिता में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो यहां आपको कम शब्‍दों में निबंध बनाने के शानदार स्टेप्स बताएंगे।

प्रस्तावना

ईसाई समुदाय के लिये एक महत्वपूर्ण त्योहार है, जो हर साल क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस त्‍योहार को पूरी दुनिया में दूसरे धर्मों के लोग भी धूमधाम से मनाते हैं। क्रिसमस का जश्न यीशु के जन्म दिवस के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है। पहली बार क्रिसमस रोम में 336 ईस्वी में मनाया गया था। क्रिसमस लोगों को खुशी और शांति का सन्देश देता है। क्रिसमस 25 दिसंबर से 6 जनवरी (एपिफेनी) 12 दिनों तक रहता है।

कैसे मनाते हैं क्रिसमस

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग भगवान इशु के गीत गाते हैं और चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं। क्रिसमस पर सांता क्लाज बनकर लोग रात के समय बच्‍चों को उपहार बांटते हैं। क्रिसमस की तैयारी लोग 1 महीने पहले ही शुरू कर देते हैं। रात में लोग पार्टी का आयोजन करते हैं। क्रिसमस के त्योहार के दिन सभी लोग एक दूसरे को सुंदर ग्रीटिंग कार्ड भेजते हैं। आज के समय में सोशल मीडिया के माध्यम से लोग एक दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं का संदेश भेजते हैं। इस दिन मिठाई, चॉकलेट, ग्रीटिंग कार्ड, क्रिसमस पेड़ और सजावटी वस्तुएं दोस्तों और पड़ोसियों को देने की परंपरा है। बच्चे बड़ी व्याकुलता से क्रिसमस और सांता का इंतजार करते है।

निष्कर्ष

क्रिसमस एक ऐसा त्यौहार है जो सभी धर्मों के लोगों द्वारा मनाया जाता है। विश्वव्यापी होने के बाद भी यह एक ईसाई त्योहार है। यह त्योहार एकता का सन्देश देता है। दुनिया भर में क्रिसमस के बारे में जानने के लिए बहुत कुछ है। ईसा मसीह कहते थे-दीन-दुखियों की सेवा संसार का सबसे बड़ा धर्म है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article