अध्यात्म

Christmas 2022: क्रिसमस पर घंटियां, केक, मोमबत्‍ती और मोजे का है विशेष महत्‍व, जानें खास परंपराएं

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2022, 12:17 AM IST

Christmas 2022: क्रिसमस को अब कुछ ही दिन बाकि रह गए हैं। इस त्‍योहार को सेलिब्रेट करने के लिए लोग तैयारियों में जुटे हैं। इसाई धर्म में क्रिसमस से कई अनूठी और दिलचस्प परंपराएं भी जुड़ी हैं। क्रिसमस पर घंटियां, केक, मोमबत्‍ती और मोजे का विशेष महत्‍व है। आइये इनके बारे में विस्‍तार से जानें।

Image

क्रिसमस पर घंटियां और मोजे का है खास महत्‍व

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली बार रोम में 336 ईस्वी में मनाया गया था क्रिसमस
  • क्रिसमस सेलिब्रेशन 25 दिसंबर से 6 जनवरी तक होता है
  • क्रिसमस के साथ जुड़ी हैं कई अनूठी और दिलचस्प परंपराएं

Christmas 2022: 25 दिसंबर 2022 को अब गिने-चुने दिन रह गए हैं। हर साल यह प्रभू यीशू यानी ईसा मसीह के जन्‍ददिवस के उपलक्ष्‍य में विश्‍वभर में धूमधाम से मनाया जाता है। पहली बार क्रिसमस रोम में 336 ईस्वी में मनाया गया था। क्रिसमस लोगों को खुशी और शांति का सन्देश देता है। क्रिसमस 25 दिसंबर से 6 जनवरी (एपिफेनी) 12 दिनों तक रहता है। क्रिसमस पर घंटी, केक, मोमबत्ती, मोजे सभी का अपना अगल महत्व है। इस दिन चर्च में एक जुट होकर लोग प्रार्थनाएं करते हैं और परिवार व दोस्‍तों के साथ मिलकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। खुशियों और एकता का संदेश देने वाले इस त्योहार की कई ऐसे अनूठी और दिलचस्प परंपराएं हैं, जिसे शायद आप नहीं जानते हों।

घंटियां

इस त्योहार पर लोग अपने घर में क्रिसमस ट्री लगाते हैं। इसे एक रात पहले ही लगा दिया जाता है और उसे कई खास वस्तुओं से सजाया जाता है। इसमें घंटियां भी शामिल होती हैं। ईसाई धर्म में मान्यता है घर को घंटियों से सजाने से नकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है। इसे बजाकर ही लोग ईसा मसीह के जन्मदिवस को सेलिब्रेट करते हैं।

केक

जिस तरह हिन्‍दू धर्म के त्योहारों में लोग एक दूसरे को मिठाईयां बांटते हैं, उसी तरह क्रिसमस पर केक खाने और बांटने की परंपरा है। इस दिन केक बांटकर लोग एक दूसरे के साथ अपनी खुशियां बांटते हैं। मान्यता है कि इससे लोग अपनी खुशियां देकर तनाव और अवसाद खत्म करते हैं।

मोजे

क्रिसमस पर घरों में मोजे लटकाकर भी सजावट की जाती है। ईसाई धर्म में इसके पीछे कहानी है कि एक व्यक्ति पैसे के अभाव में अपनी तीन बेटियों की शादी नहीं कर पा रहा था। सैंट निकोलस ने उस व्‍यक्ति की मदद के लिए सोने से भरी पोटली चिमनी में डाली और वह चिमनी के पास लटके मौजे में जा गिरी। मान्‍यता है कि क्रिसमस पर मोजे में सैंटा अपनी खुशियों की पोटली इसमें डालते हैं।

मोमबत्ती

हिन्‍दू धर्म में जिस तरह दीपक लगाकर देवी-देवताओं की पूजा होती है, उसी तरह क्रिसमस पर मोमबत्ती जलाकर लोग प्रभू यीशू की प्रार्थना करते हैं। मान्‍यता है कि मोमबत्‍ती से दुख के अंधकार दूर होते हैं और सुख के प्रकाश फैलता है।

क्रिसमस ट्री

क्रिसमस ट्री इस त्‍योहार का सबसे महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। मान्यता है कि हरा भरा क्रिसमस ट्री खुशहाली का प्रतीक होता है। इसके साथ घर में खुशहाली आती है और घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article