Eid Mubarak 2026 Wishes in Advance: ईद का त्योहार दस्तक दे रहा है। 20 मार्च को सऊदी अरब और 21 मार्च को भारत में प्रेम और भाईचारे का पर्व ईद धूमधाम से मनाया जाएगा। ईद रमजान के रोजों के बाद का वह पहला सूरज है जो हर आंख में चमक और हर दिल में सुकून भर देता है। ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं यह एकता, प्रेम, क्षमा और साझेदारी का संदेश है। जब हम नए एक दूसरे से गले मिलकर ईद मुबारक कहते हैं तो उस पल में सारी दुनिया एक हो जाती है। यूं तो ईद के पर्व में चांद मुबारक की दूरी है, लेकिन आप अपनों को एडवांस में ईद मुबारक कह सकते हैं। इस काम में हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें एडवांस में ईद मुबारक शायरी, संदेश, कोट्स:
Eid ul fitr 2026 Wishes Shayari, Quotes, Messages in advance
1. रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से
एक दिन पहले ईद मुबारक
2. आगाज ईद है अंजाम ईद है,
सच्चाई पे चलो तो हर गम ईद है,
जिसने भी रखे रोजे, उन सब के लिए
अल्लाह की तरफ से इनाम ईद है
ईद मुबारक इन एडवांस
3. जिन्दगी के हर पल खुशियों से कम न हो,
आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो
एडवांस में ईद मुबारक
4. ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसान में दूरियां,
ईद है खुदा का एक नायाब तौफा,
और हम भी कहते हैं आपको
Eid Mubarak in Advance
5. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,
इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद.
आपको और आपके परिवार को एडवांस में ईद मुबारक
6. समंदर को उसका किनारा मुबारक,
चांद को सितारा मुबारक,
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक,
दिल को उसका दिलदार मुबारक,
आपको ईद का त्योहार मुबारक!
Eid Mubarak 2026 in Advance
7. जन्नत से नजराना भेजा है,
खुशियों का खजाना भेजा है,
कुबूल फरमाएं दिल की दुआ है,
मीठी ईद मुबारक का फरमान भेजा है
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक
Happy Eid in Advance
8. जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आप का हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,
जिसमें कोई दुख और गम न हो,
आपको और आपके परिवार को ईद मुबारक एडवांस में
9. चांद को चांदनी मुबारक हो,
फलक को सितारे मुबारक हों,
सितारों को बुलंदी मुबारक हो,
आप सभी को हमारी तरफ से
ईद 2026 मुबारक हो !
10. चांद की चांदनी,
खुशियों की बहार,
खुशहाल हो आपका हर एक परिवार,
आपके घर में रहे सदा बरकत और प्यार।
ईद मुबारक 2026 एडवांस में
11. फलक पर चांद सितारे निकले हैं
सब खुशी से मिलने लगे हैं
ईद की मिठास घुलने लगी है
देखो सबके विचार मिलने लगे हैं
हैप्पी ईद 2026 इन एडवांस
12. आज खुदा की हम पर हो मेहरबनी
कर दे माफ हम लोगों की सारी न फरमानी
ईद के दिन आओ मिलकर करें यही वादा
खुदा की ही राहों पर हम चलेंगे सदा
आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक एडवांस में
