लाइफस्टाइल

Eid Wishes Hindi, ईद की मुबारकबाद 2026: अपनों को दें ईद-उल-फितर की खास बधाई, ईद मुबारक कहने के लिए बेस्ट हैं ये शुभकामना संदेश

Eid 2026 Wishes Hindi mein, Eid ul Fiter Shayri Messgaes Text Foramt, Quotes, whatsapp facebook Status: ईद मुबारक। आज ईद के खास त्योहार को और भी खास बनाने के लिए दोस्त और करीबियों को ईद की शुभकामना शायरी, कोट्स, मैसेजेस भेज सकते। ईद मुबारक के ये पैगाम आपके अपनों के चेहरे पर मुस्काल लाने के लिए काफी हैं। तो फिर ईंद की खुशियों को शब्दों में समेटकर खूबसूरत शायरियों और संदेशों के साथ अपनों को जरूर भेजें। नी

Image

ईद मुबारक शायरी, कोट्स, मैसेजेस हिंदी में

Eid 2026 Wishes Hindi mein: आज ईद है। प्रेम और भाईचारे के प्रतीक इस त्योहार पर देशभर में उत्साह का माहौल है। इस्लाम को मानने वालों के लिए यह सबसे बड़ा त्योहार होता है। बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को ईद का इंतजार सालभर रहता है। धर्म के दायरे से बाहर निकल लोग एक दूसरे से गले मिलते हैं और ईद मुबारक कहते हैं। ईद का त्योहार मनाने के लिए पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होता है। खूब पकवान खाए जाते हैं और ऊपर वाले से दुआ की जाती है कि उनपर ऐसे ही अल्लाह का करम बना रहे। लोग एक-दूसरे को ईद की बधाई भी देते हैं। ईद की शुभकामनाओं को हर कोई खास बनाना चाहता है। अगर आप भी ऐसा करना चाहते हैं तो हम आपके साथ हैं। यहां देखिए ईद मुबारक के संदेश, शायरी, कोट्स हिंदी में:

1. दिए जलते और जगमगाते रहें,

हम आपको याद आते रहें,

जब तक जिंदगी है दुआ है हमारी,

आप ईद के दीये की तरह मुस्कुराते रहें

आप सभी को ईद मुबारक 2026

2. आगाज-ए-ईद है, खुशियों की फिजा है,

हर दिल में मोहब्बत और लबों पर दुआ है

Eid Mubarak 2026

3. दिलों में प्यार और नफरत का खात्मा हो,

इस ईद खुदा की रहमत का हर तरफ साया हो

आप सभी को ईद मुबारक 2026

4. चांद की चांदनी, खुशियों की बहार,

आया है ईद का त्योहार,

रहें आप सदा सलामत यही है दुआ,

ईद मुबारक हो आपको दिल से बार-बार!

5. जिन्दगी के हर पल खुशियों से कम न हो,

आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो,

ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो

ईद मुबारक!

6. चांद की चांदनी और तारों की बारात,

मुबारक हो आपको खुशियों की ये सौगात

Eid Mubarak 2026

7. खुशबुओं का ये मौसम और दुआओं का ये मंजर,

खुदा करे सलामत रहे आपका हर घर।

ईद मुबारक!

8. ऐ चांद उनको मेरा पैगाम कहना,

खुशी का दिन और हंसी की शाम कहना,

जब वो देखें तुझे बाहर आकर,

मेरी तरफ से उनको ईद मुबारक कहना

आप सभी को ईद मुबारक 2026

9. अल्लाह आपको ईद की सारी खुशियां अता करे,

आपकी हर दुआ कुबूल हो और दामन खुशियों से भरा रहे

Eid Mubarak 2026

10. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,

दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,

चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,

इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद

आप सभी को ईद मुबारक 2026

11. जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,

आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो,

ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो,

जिसमें कोई दुःख और कोई गम न हो

Eid Mubarak 2026

12. फलक पर चांद सितारे निकले हैं आज,

खुशियों के नए नजारे निकले हैं आज

दुआ है मेरी कि आपकी हर मुराद पूरी हो,

क्योंकि ईद के मुबारक इशारे निकले हैं आज!

13. सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,

दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,

चारों तरफ फैलाओ खुशियों के गीत,

इसी उम्मीद के साथ तुम्हें मुबारक हो ईद

Eid Mubarak 2026

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article