लाइफस्टाइल

बिना अंडे के घर में बनाएं ये 3 तरह के शाकाहारी केक, नोट करें एगलेस क्रिसमस केक की आसान रेसिपी

  • Authored by: Srishti
  • Updated Dec 19, 2025, 12:33 PM IST

Eggless Christmas Cake Recipes (एगलेस क्रिसमस केक रेसिपी): क्रिसमस के दिन नजदीक हैं और क्रिसमस के दिन लोग अलग-अलग तरह के केक बनाते हैं। वैसे तो हर केक में अंडा होता है, लेकिन अगर आपको बिना अंडे का केक बनाना है तो आप यहां से 3 तरह के शाकाहारी क्रिसमस केक की रेसिपी देख सकते हैं।

eggless christmas cake recipes

एगलेस क्रिसमस केक रेसिपी (pic credit: canva)

Eggless Christmas Cake Recipes (एगलेस क्रिसमस केक रेसिपी): हर साल की तरह इस साल भी 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाएगा। इस खास दिन को अगर आप और भी यादगार बनाना चाहते हैं तो आपको अपने हाथ से केक बनाना चाहिए। अपने हाथ से आप बिना अंडे वाला केक भी बना सकते हैं। इसमें हम आपकी मदद करेंगे। यहां से आप 3 तरह का बिना अंडे वाला यानी एगलेस क्रिसमस केक की रेसिपी देख सकते हैं। ये रेसिपी काफी आसान भी है।

एगलेस फ्रूट केक

1. एगलेस फ्रूट केक बनाने की सामग्री-

  • मैदा
  • बेकिंग पाउडर
  • बेकिंग सोडा
  • नमक
  • चीनी
  • घी
  • दही
  • वनीला एसेंस
  • सूखे मेवे (किशमिश, अखरोट, काजू, चेरी)
eggless fruit cake recipe in hindi

एगलेस फ्रूट केक रेसिपी (pic credit: canva)

एगलेस फ्रूट केक बनाने की विधि-

एगलेस फ्रूट केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। सूखी सामग्री (मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक) छान लें। एक बाउल में घी/तेल और चीनी अच्छी तरह फेंटें। फिर इसमें दही और वनीला मिलाएं। धीरे- धीरे सूखी सामग्री डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। सूखे मेवे डालें और हल्का मिक्स करें। केक पैन को ग्रीस करके घोल डालें और 40- 45 मिनट तक बेक करें। आपका केक तैयार है।

2. एगलेस चॉकलेट केक

एगलेस चॉकलेट केक बनाने की सामग्री-

  • मैदा
  • कोको पाउडर
  • चीनी
  • बेकिंग सोडा
  • नमक
  • तेल
  • विनेगर एसेंस
  • पानी
eggless chocolate cake recipe in hindi

एगलेस चॉकलेट केक रेसिपी (pic credit: canva)

एगलेस चॉकलेट केक बनाने की विधि-

एगलेस चॉकलेट केक बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। मैदा, कोको, बेकिंग सोडा और नमक छान लें। तेल, वनीला, विनेगर और पानी मिलाएं। सूखी सामग्री डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। केक पैन में डालकर 30–35 मिनट बेक करें। ठंडा होने पर सर्व करें। इस केक का स्वाद लाजवाब मिलेगा।

3. एगलेस बनाना केक

एगलेस बनाना केक बनाने की सामग्री-

  • मैदा
  • बेकिंग सोडा
  • नमक
  • पके हुए केले
  • चीनी
  • तेल
  • वनीला एसेंस
  • दूध
  • अखरोट और काजू
eggless banana cake recipe

एगलेस बनाना केक रेसिपी (pic credit: canva)

एगलेस बनाना केक बनाने की विधि-

एगलेस बनाना केक बनाना आसान है। सबसे पहले ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। मैदा, बेकिंग सोडा, नमक मिलाएं। केले को मैश करके चीनी, तेल और वनीला मिलाएं। इसमें दूध डालकर गाढ़ा घोल बनाएं। सूखी सामग्री डालकर हल्के हाथ से मिक्स करें। पैन में डालकर 35–40 मिनट बेक करें। बस केक तैयार है।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Srishti
Srishti author

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्... और देखें

End of Article