How To Remove Pimple: चेहरे पर पिंपल का आना एक आम समस्या है। इससे ज्यादातर लड़कियां परेशान रहती हैं। चेहरे पर पिंपल आने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें जो सबसे कॉमन है वो है ऑयली स्किन, हार्मोनल चेंजेज, गलत खान-पान और स्किन की सही देखभाल ना करना। पिंपल ना केवल देखने में गंदे लगते हैं बल्कि ये खूबसूरती भी बिगाड़ देते हैं। पिंपल की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाजार में कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध है लेकिन इससे पूरी तरह से मुंहासों से छुटकारा नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ लोग आज भी घरेलू नुस्खे अपनाना पसंद करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप आसानी से मुंहासों से छुटकारा पा सकते हैं।
How To Remove Pimple Permanently - पिंपस से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय
नीम
नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं,जो पिंपल की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक है। इसके लिए नीम की पत्तियों को पीसकर इसका पेस्ट बना लें और फिर इसे पिंपल वाली जगह पर लगाएं।
एलोवेरा जेल
पिंपल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप एलोवेरा जेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे चेहरे पर लगा सकते हैं। यह त्वचा को ठंडक पहुंचाता है, सूजन कम करता है, और त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है।
शहद और दालचीनी का पैक
शहद और दालचीनी भी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसके लिए एक चम्मच शहद में 1/2 चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे मुंहासों की समस्या दूर होगी।
टमाटर का रस
टमाटर का इस्तेमाल कर भी आर पिंपल की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए टमाटर का रस निकालें और इसे चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को धो लें। ये मुंहासों की समस्या से निजात दिलाने में मददगार साबित होगा।
बेसन और हल्दी का उबटन
इसके लिए 2 चम्मच बेसन, 1/4 चम्मच हल्दी, और थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं। यह स्किन से एक्सट्रा ऑयल को कम करने में मददगार साबित होगा और साथ ही पिंपल की समस्या से भी छुटकारा दिलाएगा।
