लाइफस्टाइल

BR Ambedkar Motivational Quotes: उम्मीद और सफलता की नई राह दिखाते हैं बाबा साहेब अंबेडकर के ये अनोमल विचार, पढ़ें डॉ. अंबेडकर के मोटिवेशनल कोट्स

BR Ambedkar Motivational Quotes in Hindi: डॉ. अंबेडकर ने संविधान में सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने का जो कार्य किया, वह उन्हें युगपुरुष की श्रेणी में लाता है। उनका जीवन और विचार आज भी करोड़ों लोगों को न्याय, आत्मसम्मान और समानता की राह दिखा रहे हैं।

Image

BR Ambedkar Motivational Quotes (डॉ. भीमराव अंबेडकर मोटिवेशनल कोट्स)

Dr BR Ambedkar Motivational Quotes, DR Bhimrao Ambedkar Ke Anmol Vichar: डॉ. भीमराव अंबेडकर भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक, विधिवेत्ता और महान शिक्षाविद् थे। उन्होंने जीवनभर सामाजिक भेदभाव, जातिवाद और असमानता के विरुद्ध संघर्ष किया। दलितों और पिछड़े वर्गों को समान अधिकार दिलाने में उनका योगदान ऐतिहासिक है। वे भारत के पहले कानून मंत्री बने और 26 जनवरी 1950 को लागू हुए भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार रहे। बाबासाहेब का मानना था कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष के जरिए ही सामाजिक परिवर्तन संभव है। डॉ. अंबेडकर ने संविधान में सभी नागरिकों को समान अधिकार दिलाने का जो कार्य किया, वह उन्हें युगपुरुष की श्रेणी में लाता है। उनका जीवन और विचार आज भी करोड़ों लोगों को न्याय, आत्मसम्मान और समानता की राह दिखा रहे हैं। आइए डालते हैं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के कुछ अनमोल विचारों पर एक नजर:

Bhimrao Ambedkar Motivational Quotes in Hindi

1. बुद्धि का विकास मानव के अस्तित्व का अंतिम लक्ष्य होना चाहिए।

2. मनुष्य नश्वर है, उसी तरह विचार भी नश्वर हैं। एक विचार को प्रचार-प्रसार की जरूरत होती है, जैसे कि एक पौधे को पानी की, नहीं तो दोनों मुरझाकर मर जाते हैं।

3. एक महान आदमी एक प्रतिष्ठित आदमी से इस तरह से अलग होता है कि वह समाज का नौकर बनने को तैयार रहता है।

BR Ambedkar Motivational Quotes in Hindi

4. जो व्यक्ति अपनी मौत को हमेशा याद रखता है, वह सदा अच्छे कार्य में लगा रहता है।

5. समानता एक कल्पना हो सकती है, लेकिन फिर भी इसे एक गवर्निंग सिद्धांत रूप में स्वीकार करना होगा।

6. अपने भाग्य के बजाए अपनी मजबूती पर विश्वास करो।

Ambedkar Inspirational Thoughts

7. एक इतिहास लिखने वाला इतिहासकार सटीक, निष्पक्ष और ईमानदार होना चाहिए।

8. जीवन लंबा होने के बजाए महान होना चाहिए।

9. जब तक आप सामाजिक स्वतंत्रता नहीं हासिल कर लेते, कानून आपको जो भी स्वतंत्रता देता है वो आपके लिए बेईमानी है।

Motivational Quotes by Dr Bhimrao Ambedkar

10. भाग्य में विश्वास रखने के बजाए अपनी शक्ति और कर्म में विश्वास रखना चाहिए।

आप चाहें तो डॉ. भीमराव अंबेडकर के ये विचार अपने दोस्तों, करीबियों या फिर रिश्तेदारों संग शेयर कर सकते हैं। आप इन्हें अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article