लाइफस्टाइल

चिप्स के पैकेट के अंदर का साइड शाइनी क्यों होता है, पैकेट वाली चिप्स ऐसे बनती है अच्छी

चिप्स तो सब ही खाते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि, चिप्स के पैकेट का अंदर वाला हिस्सा चमकदार क्यों होता है। ऐसा सिर्फ डिजाइन की वजह से नहीं है, जानिए आखिर चिप्स के पैकेट शाइनी क्यों होते हैं।

Image

Why-chips-packet-is-shiny-inside

कभी चिप्स का पैकेट खोलते समय आपने अंदर झांककर देखा है? बाहर से रंग-बिरंगा दिखने वाला पैकेट अंदर से बिल्कुल चमकदार यानी सिल्वर जैसा नजर आता है। पहली नजर में लगता है कि यह सिर्फ देखने में अच्छा बनाने के लिए होगा, लेकिन असल वजह इससे कहीं ज्यादा दिलचस्प है। अगर यह चमकदार लेयर न हो, तो शायद आपके चिप्स कुछ ही दिन में स्वाद और कुरकुरापन खो देंगे।

टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - बिस्किट में छेद क्यों होता है

यानी पैकेट का यह शाइनी हिस्सा सिर्फ पैकेजिंग का डिजाइन नहीं, बल्कि चिप्स की क्वालिटी बचाने वाला एक स्मार्ट सुरक्षा कवच है। अगर आपको फूड पैकेजिंग में दिलचस्पी है, तो आसान भाषा में समझिए कि यह परत क्यों लगाई जाती है, यह कैसे काम करती है और आखिर क्यों पैकेट वाली चिप्स लंबे समय तक ताजा और क्रिस्प बनी रहती हैं।

चिप्स का पैकेट चमकीला क्यों होता है

जब हम किसी चीज को चमकदार देखते हैं तो अक्सर सोचते हैं कि यह सिर्फ अट्रैक्टिव बनाने के लिए है। लेकिन चिप्स के पैकेट के अंदर की सिल्वर जैसी परत का असली काम चिप्स की रक्षा करना है। यह खास पैकेजिंग बाहर की हवा, नमी और तेज रोशनी को सीधे चिप्स तक पहुंचने से रोकने में मदद करती है। यही वजह है कि पैकेट खुलने से पहले चिप्स का स्वाद और टेक्सचर लंबे समय तक बना रहता है।

हवा करती है चिप्स खराब

चिप्स में तेल होता है। अगर यह तेल लंबे समय तक हवा के संपर्क में रहे, तो उसका स्वाद बदलने लगता है। धीरे-धीरे चिप्स बासी लगने लगती हैं और उनकी खुशबू भी कम हो जाती है। यही कारण है कि पैकेट को इस तरह बनाया जाता है कि अंदर हवा और नमी का असर बहुत कम पहुंचे। बहुत कम लोग जानते हैं कि तेज रोशनी भी पैक्ड फूड की गुणवत्ता पर असर डाल सकती है। लगातार रोशनी मिलने से स्वाद और खुशबू में बदलाव आ सकता है। पैकेट की अंदर वाली चमकदार लेयर रोशनी से काफी हद तक चिप्स को सेफ रखती है।

Chips Packaging

Chips Packaging

क्या यह एल्युमिनियम होता है?

चिप्स के कई पैकेटों में अंदर की चमकदार परत एक बहुत पतली धातु की कोटिंग या विशेष बैरियर लेयर होती है, जिसे प्लास्टिक की कई परतों के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसका उद्देश्य भोजन को सुरक्षित रखना होता है, न कि उसे धातु के संपर्क में रखना।

घर पर भी अपनाएं यही तरीका

अगर पैकेट खुल गया है और सारी चिप्स एक साथ नहीं खानी हैं, तो उन्हें खुला छोड़ने की बजाय एयरटाइट डिब्बे में रखें। इससे वे ज्यादा समय तक कुरकुरी बनी रह सकती हैं। अगली बार जब आप चिप्स का पैकेट खोलें, तो सिर्फ चिप्स पर ध्यान मत दीजिए। एक नजर उस चमकदार अंदर वाली परत पर भी डालिए। जिस चीज को हम अक्सर सिर्फ पैकेट का हिस्सा समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही असल में चिप्स की ताजगी, स्वाद और कुरकुरेपन को मेन्टेन करती है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article